Highlights
- प्रसिद्ध कृष्णा का दूसरे वनडे में लचर प्रदर्शन
- प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर में लुटाए 53 रन
- प्रसिद्ध कृष्णा को फैंस ने किया ट्रोल
Prasidh Krishna Trolled: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में भारत के तमाम गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए, तो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने 2-2 अपने नाम किए। मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला और इन तमाम गेंदबाजों ने अपनी इकॉनमी 5 से कम की रखी। लेकिन इन सबके बीच तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपने औसत दर्जे के प्रदर्शन के कारण फैंस के निशाने पर आ गए। उन्हें तमाम भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर ट्रोल किया।
दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा हुए ट्रोल
इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के तमाम बल्लेबाज शुरू से आखिर तक संघर्ष करते नजर आए। इंडियन अटैक ने इंग्लिश बैटर्स पर जमकर कहर बरपाया लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा अपने लचर प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया की कमजोर कड़ी साबित हुए।
प्रसिद्ध कृष्णा का दूसरे वनडे में लचर प्रदर्शन
भारत के तमाम गेंदबाजों ने मैच के शुरू होने के साथ अंग्रेजों पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। बुमराह और शमी ने मिलकर फर्स्ट पावरप्ले में इंग्लिश टीम को बांधकर रखा। चहल, पांड्या से लेकर बुमराह और शमी तक, सबने इंग्लिश टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा बीच-बीच में अपनी कमजोर गेंदबाजी से मेजबानों को राहत पहुंचाते रहे।
जमकर लुटाए रन और टपकाया आसान कैच
लॉर्ड्स के ऐतिहासि मैदान पर दूसरे वनडे में प्रसिद्ध ने 8 ओवर में 6.62 की इकॉनमी से 53 रन लुटाए और एक पुछल्ले बल्लेबाज को आउट किया। वहीं उन्होंने डेविड विली का एक आसान कैच भी छोड़ा। इस मैच में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विली इंग्लैंड के दूसरे हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और इंग्लैंड को 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।