Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट और राजनीति का होगा संगम, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की इस होटल में आज होगी सगाई

क्रिकेट और राजनीति का होगा संगम, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की इस होटल में आज होगी सगाई

Reported By : Ruchi Kumar Written By : Govind Singh Published : Jun 08, 2025 11:31 am IST, Updated : Jun 08, 2025 01:23 pm IST

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज लखनऊ के सेंट्रम होटल में होगी। अब उनकी सगाई के लिए स्टेज सज चुका है और इसमें कई बड़ी हस्तियों के आने की उम्मीद है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

रिंकू सिंह की गिनती भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स में होती है। वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं। अब क्रिकेट और राजनीति का संगम होने जा रहा है। इन दोनों की सगाई आज (8 जून) लखनऊ के सेंट्रम होटल (centrum) में होगी। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव और समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रिंग सेरेमनी दोपहर एक बजे हो सकती है।

मछलीशहर से सांसद हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज का जन्म 1998 में वाराणसी में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्कूल से पूरी की थी। उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की थी और भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35850 वोटों से हराया था। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं और इस समय वह समाजवादी पार्टी से केराकात से विधायक हैं।

यश दयाल के एक ओवर में लगाए थे पांच छक्के

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 में अलीगढ़ में हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रिंकू ने मेहनत और लगन के दम पर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को मैच जिताया था। इसके बाद वह रातों-रात हीरो बन गए। फिर उनकी काबिलियत को देखते हुए ही सेलेक्टर्स ने उन्हें भारतीय टीम में भी मौका दिया।

भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं वनडे और T20I

रिंकू ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2 वनडे मैचों में कुल 55 रन बनाए। इसके अलावा वह 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 546 रन भी बना चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 50 मैचों में उन्होंने 3336 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं। आईपीएल में वह साल 2018 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं और अभी तक 1099 रन बना चुके हैं।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement