1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अरे ये क्या! आईपीएल की अंक तालिका में पहले नहीं देखा होगा ये नजारा, इस बार बदल जाएगा इतिहास

अरे ये क्या! आईपीएल की अंक तालिका में पहले नहीं देखा होगा ये नजारा, इस बार बदल जाएगा इतिहास

 Published : Apr 03, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 04:12 pm IST

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में अब पंजाब किंग्स ने पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर है। आरसीबी भले अपना तीसरा मैच हार गई हो, लेकिन टीम इसके बाद भी तीसरे स्थान पर है।

ipl points table- India TV Hindi
आईपीएल की अंक तालिका Image Source : INDIA TV

आईपीएल के इस सीजन में अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान सभी टीमें अपना कम से कम एक मैच जरूर जीत चुकी हैं। टीमों के बीच रोचक मुकाबले देखने के लिए मिल रहे हैं। हर मैच के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हो रहा है, जो पूरे टूर्नामेंट को और भी ज्यादा रोमांचक बना रही है। लेकिन इस बार की अंक तालिका यानी प्वाइंट्स टेबल में कुछ ऐसी बातें दिख रही हैं, जो इससे पहले शायद कभी नहीं हुई होंगी। चलिए एक बार उन पर नजर दौड़ाई जाए। 

दिल्ली, पंजाब और बेंगलुरु की टीमें अभी तक अंक तालिका में टॉप 3 में

आईपीएल की तीन टीमें ऐसी हैं, जो पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल खेल रही हैं, लेकिन अभी तक एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं। इसमें आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के नाम शामिल हैं। वैसे तो लखनऊ सुपर जायंट्स भी अभी तक आईपीएल नहीं जीत पाई है, लेकिन ये टीम अभी केवल चार ही साल से ये टूर्नामेंट खेल रही है। लेकिन आपको जानकार ताज्जुब होगा कि जो टीमें अभी तक कभी आईपीएल नहीं जीती हैं, वो इस बार अभी तक अंक तालिका में टॉप 3 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। 

पंजाब की टीम नंबर वन, दिल्ली कैपिटल्स दूसरे और आरसीबी तीसरे नंबर पर काबिज

पंजाब किंग्स की टीम अभी टॉप पर है, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स है और तीसरे नंबर पर आरसीबी का कब्जा है। ये सभी टीमें अपने दो दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी हैं। आपको पता ही है कि जब लीग फेज समाप्त होता है तो टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में जाती हैं और बाकी छह टीमों का सफर समाप्त हो जाता है। यानी उन्हीं चार टीमों के पास फिर आईपीएल का खिताब जीतने का मौका रहता है। इस बार अगर पंजाब किंग्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें प्लेऑफ में जाती हैं तो क्या पता आईपीएल का नया चैंपियन भी हमें देखने के लिए मिल जाए। हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि बहुत सारे मैच बाकी हैं और आखिर में अंक तालिका में क्या होगा, अभी बता पाना मुश्किल है। 

नाम ​बदलने के बाद भी टीमों को नहीं हुआ कोई खास फायदा

मजे की बात ये भी है कि आईपीएल की ये तीन टीमें अपने अपने नाम भी बदल चुकी हैं। हालांकि नाम बदलने के बाद भी टीमों की किस्मत में कोई बदलाव नहीं हुआ। पंजाब किंग्स की टीम का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था। दिल्ली कैपिटल्स का नाम पहले दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था, वहीं आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर था। अभी तक नाम बदलने का कोई असर तो नहीं दिखा है, लेकिन कब क्या हो जाए, ये बता पाना मुश्किल काम है। 

यह भी पढ़ें 

Team India: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम खेलेगी ये मुकाबला, सामने आया बड़ा अपडेट

'ये सर्किट तू कोहली को क्यों आउट किया रे', फैंस ने अरशद वारसी को निशाने पर लिया; जानें वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल