1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs CSK: चेन्नई ने लगातार चौथी बार चखा हार का स्वाद, पंजाब ने घर में दर्ज की धमाकेदार जीत

PBKS vs CSK: चेन्नई ने लगातार चौथी बार चखा हार का स्वाद, पंजाब ने घर में दर्ज की धमाकेदार जीत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Apr 08, 2025 11:25 pm IST

PBKS vs CSK: IPL 2025 का 22वां मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : AP

PBKS vs CSK: IPL 2025 के 22वें मैच में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत देखने को मिली। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला गया, जहां पंजाब ने बाजी मारी। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रियांश आर्य के तूफानी शतक से पंजाब ने चेन्नई को 220 रनों का लक्ष्य दिया। प्रियांश ने 42 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। 

यहां देखें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का लाइव स्कोर

 

Latest Cricket News

IPL 2025 PBKS vs CSK Live Score Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 11:12 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पंजाब ने चेन्नई को 18 रनों से हराया

    पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने चेन्नई को 18 रनों से हराया। पंजाब के तरफ से लॉकी फ़र्ग्युसन को 2 विकेट मिले।

  • 11:08 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    एमएस धोनी हुए आउट

    एमएस धोनी के रूप में चेन्नई को लगा 5वां झटका।

  • 11:06 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    19वें ओवर में आए 15 रन

    19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं। चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 28 रन चाहिए।

  • 11:01 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    18 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

    18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 43 रन चाहिए।

  • 10:46 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    शिवम दूबे हुए आउट

    शिवम दूबे के रूप में चेन्नई की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 42 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने हैं।

  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    15 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दूबे और डेवन कॉनवे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 75 रन और बनाने हैं।

  • 10:33 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    डेवन कॉनवे ने अर्धशतक जड़ा

    चेन्नई के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेवन कॉनवे ने 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 10:31 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    मार्कस स्टोइनिस के ओवर में आए 10 रन

    13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दूबे 30 रन और डेवन कॉनवे 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 42 गेंदों में 100 रन बनाने हैं।

  • 10:23 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    12वें ओवर में आए 9 रन

    12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने दो विकेट खोकर 110 रन बनाए हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 110 रन और बनाने हैं।

  • 10:15 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    10वें ओवर में आए 12 रन

    10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दूबे और डेवन कॉनवे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 10:09 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    9 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 2 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 141 रन और बनाने हैं।

  • 10:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में आए एक विकेट और 7 रन

    8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दूबे और डेवन कॉनवे मौजूद हैं।

  • 9:58 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में हुए आउट

    कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में चेन्नई की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने पवेलियन भेजा है।

  • 9:54 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई को लगा पहला झटका

    रचिन रविंद्र के रूप में चेन्नई की टीम को लगा पहला झटका। वह 36 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने हैं।

  • 9:50 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 59 रन बनाए हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र और डेवन कॉनवे के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

  • 9:44 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    5वें ओवर में आए 8 रन

    पांच ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र और डेवन कॉनवे दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:36 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    अर्शदीप सिंह के ओवर में आए 9 रन

    तीन ओवर्स के बाद चेन्नई की टीम ने 22 रन बनाए हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र 12 रन और डेवन कॉनवे 10 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:32 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    यश ठाकुर के ओवर में आए 4 रन

    2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र और डेवन कॉनवे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:26 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 9 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 9 रन बनाए हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र और डेवन कॉनवे मौजूद हैं।

  • 9:25 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई की पारी हुई शुरू

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के तरफ से ओपन करने रचिन रविंद्र और डेवन कॉनवे आए हैं। वहीं पंजाब की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए हैं।

  • 9:08 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पंजाब ने चेन्नई को दिया 220 रनों का टारगेट

    पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं और चेन्नई की टीम को 220 रनों का टारगेट दिया है। पंजाब के तरफ से प्रियांश आर्य 103 रन और शशांक सिंह 52 रन बनाए हैं।

  • 9:07 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    शशांक सिंह ने जड़े अर्धशतक

    पंजाब किंग्स के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए शशांक सिंह ने 36 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 9:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    19वें ओवर में आए 14 रन

    19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद पंजाब की टीम ने 207 रन बनाए हैं। क्रीज पर मार्को यानसन और शशांक सिंह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:45 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    16वें ओवर में आए 6 रन

    16 ओवर्स के बाद पंजाब की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 170 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्को यानसन और शशांक सिंह अभी मौजूद हैं।

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    प्रियांश आर्य हुए आउट

    प्रियांश आर्य के रूप में पंजाब किंग्स की टीम को लगा छठा झटका। उन्हें नूर अहमद 103 के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।

  • 8:33 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    मथीशा पथिराना के ओवर में आए 23 रन

    13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। 

  • 8:31 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    प्रियांश आर्य ने जड़ा शानदार शतक

    पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के खिलाफ प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है।

  • 8:26 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    12वें ओवर में आए 20 रन

    12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शशांक सिंह और प्रियांश आर्य अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:19 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    10वें ओवर में आए 5 रन

    10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद पंजाब की टीम ने 5 विकेट खोकर 94 रन बनाए हैं। क्रीज पर शशांक सिंह और प्रियांश आर्य बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:16 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    रवींद्र जाडेजा के ओवर में आए 6 रन

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद पंजाब की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए हैं। क्रीज पर शशांक सिंह और प्रियांश आर्य मौजूद हैं।

  • 8:14 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    ग्लेन मैक्सवेल सस्ते में हुए आउट

    रविचंद्रन अश्विन को मिली दूसरी सफलता। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को सस्ते में पवेलियन भेज दिया है।

  • 8:11 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    रविचंद्रन अश्विन को मिली सफलता

    नेहाल वढेरा के रूप में पंजाब की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं।

  • 8:03 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर

    6 ओवर्स के बाद पंजाब की टीम ने 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नेहाल वढेरा और प्रियांश आर्य अभी मौजूद हैं।

  • 8:03 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    प्रियांश आर्य ने जड़ा अर्धशतक

    पंजाब की टीम के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पंजाब को लगा तीसरा झटका

    मार्कस स्टोइनिस के रूप में पंजाब की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 4 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने हैं।

  • 7:48 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    तीसरे ओवर में आए 8 रन

    3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद पंजाब की टीम ने 2 विकेट खोकर 32 रन बनाए हैं। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और प्रियांश आर्य बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पंजाब को लगा दूसरा झटका

    कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में पंजाब किंग्स की टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। उन्हें खलील अहमद ने सस्ते में पवेलियन भेजा है।

  • 7:39 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    मुकेश चौधरी को मिली सफलता

    प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका। उन्हें मुकेश चौधरी ने पवेलियन भेजा हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।

  • 7:35 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 17 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब की टीम ने बनाए 17 रन। क्रीज पर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं।

  • 7:31 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पंजाब किंग्स की पारी हुई शुरू

    पंजाब किंग्स के तरफ से ओपन करने प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह आए हैं। वहीं चेन्नई के तरफ से गेंदबाजी करने खलील अहमद आए हैं।

  • 7:26 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल।

  • 7:26 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    रचिन रविंद्र, डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, ख़लील अहमद, मतीशा पतिराना।

  • 7:03 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब ने जीता टॉस

    पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं है।

  • 6:51 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    10 मिनट बाद टॉस

    10 मिनट बाद श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ टॉस के लिए मैदान में होंगे। IPL 2025 का ये 22वां मुकाबला है। 

  • 6:46 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    हेड टू हेड रिकॉर्ड

    IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए, तो दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच अपने नाम किए हैं जबकि पंजाब किंग्स ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है।

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

    रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम करेन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद।

  • 6:25 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

    नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल