1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजिंक्य रहाणे ने रचा नया कीर्तिमान, इस मामले में धोनी और रोहित भी रह गए उनसे पीछे

अजिंक्य रहाणे ने रचा नया कीर्तिमान, इस मामले में धोनी और रोहित भी रह गए उनसे पीछे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 07, 2025 11:11 pm IST,  Updated : May 07, 2025 11:11 pm IST

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 57वें मैच में हासिल की।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : PTI

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 33 गेंदों में 48 रन बनाए, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे किए। वह आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

अजिंक्य रहाणे ने अपने नाम की ये खास उपलब्धि

आईपीएल में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। उन्होंने 130 पारियों में यह कारनामा किया था। आईपीएल 2025 में ही केएल राहुल ने ये उपलब्धि अपने नाम की वहीं डेविड वॉर्नर ने 135 पारियों में 5000 रनों का आंकड़ा छूआ था। तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। उन्होंने 157 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल की थी। विराट के साथ खेल चुके एबी डिविलियर्स ने 161 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। शिखर धवन ने 168 पारियों और सुरेश रैना ने 173 पारियों में 5000 रन का आंकड़ा पार किया था। अब रहाणे ने 182 पारियों में यह यह आंकड़ा छुआ। रहाणे ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पछाड़ दिया, जो क्रमश: 187 और 208 पारियों में 5000 आईपीएल रन बनाए थे।

आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शनं

आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक इस सीजन में 12 मैच खेले हैं। 12 मैचों की 11 पारियों में उन्होंने 37.50 के औसत से 375 रन बनाए हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 61 रन है।

इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए। केकेआर के कप्तान रहाणे ने 33 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सुनील नारायण ने 26, मनीष पांडे ने 21 और आंद्रे रसेल ने 28 रनों का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 2 और रविंद्र जडेजा व अंशुल काम्बोज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल