1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Final से पहले ही बढ़ीं टीम इंडिया की मुश्किलें, अब बाहर हो सकता है ये घातक खिलाड़ी

WTC Final से पहले ही बढ़ीं टीम इंडिया की मुश्किलें, अब बाहर हो सकता है ये घातक खिलाड़ी

 Written By: Govind Singh
 Published : May 20, 2023 09:55 am IST,  Updated : May 20, 2023 09:55 am IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले ही भारतीय खेमे के लिए एक बुरी सामने आई है।

Indian Test Team - India TV Hindi
Indian Test Team Image Source : GETTY

WTC Final India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है। टीम इंडिया का ये दूसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप का फाइनल है। WTC 2019-21 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब इससे पहले ही भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। 

इस खिलाड़ी ने बढ़ाई टेंशन 

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वह खेलने नहीं उतरे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि पीठ में ऐंठन के कारण अश्विन खेलने नहीं उतरे। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से ठीक 18 दिन पहले ही अश्विन की चोट भारतीय मैनेंजमेंट की चिंता बढ़ाने वाली है। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में अश्विन का चोटिल होना किसी झटके से कम नहीं है। 

भारत को जिताए कई मैच 

रविचंद्रन अश्विन की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकें। उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट मैचों में 474 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 3129 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। 

ये खिलाड़ी पहले से ही हैं बाहर 

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोटिल होकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं। वहीं, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें WTC फाइनल के लिए नहीं चुना गया। जयदेव उनादकट और उमेश यादव के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल