1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा को लेकर RR के ऑनर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 4 हफ्ते पहले उन्होंने मुझसे.....

रवींद्र जडेजा को लेकर RR के ऑनर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 4 हफ्ते पहले उन्होंने मुझसे.....

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 16, 2025 10:22 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 10:22 am IST

राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले ने कहा कि रवींद्र जडेजा उस फ्रैंचाइजी में वापसी को लेकर उत्साहित हैं जहां से उन्होंने अपना आईपीएल करियर शुरू किया था।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले ने रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा ने एक महीने पहले उनसे संपर्क किया था और वह फिर से अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में खेलने के लिए उत्साहित थे। जडेजा ने रॉयल्स के साथ एक युवा खिलाड़ी के रूप में अपना नाम बनाया और आईपीएल के पहले सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान ने अपना पहला आईपीएल खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था। वॉर्न ने उस वक्त जडेजा को रॉकस्टार कहा था।

CSK के साथ तीन आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं रवींद्र जडेजा

जडेजा ने 2011 में फ्रेंचाइजी छोड़ दी और कोच्चि टस्कर्स केरला के साथ एक साल बिताने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए। CSK के साथ उन्होंने तीन आईपीएल खिताब जीते। जडेजा और संजू सैमसन की ट्रेड 15 नवंबर को पूरी हुई और आरआर के मालिक ने कहा कि इस ट्रेड डील को पूरा करने में कई चुनौतियां थीं। बडाले ने यह भी कहा कि लंबे समय के बाद जडेजा के पुराने रूप को देखना अच्छा लगा।

रवींद्र जडेजा को लेकर मनोज बडाले ने क्या कहा?

बडाले ने आरआर के यूट्यूब चैनल से कहा कि जड्डू ने लगभग चार हफ्ते पहले, अक्टूबर में मुझसे संपर्क किया था और कहा था कि वह राजस्थान के लिए फिर से खेलने को लेकर उत्साहित हैं। वह उसी फ्रेंचाइजी में वापसी करना चाहते थे जहां से उनकी आईपीएल जर्नी शुरू हुई थी। पिछले कुछ हफ्तों में, हमारे बीच कई बार बातचीत हुई है। आखिरी बार जब मैंने उन्हें देखा था, तब उनकी उम्र 21 साल थी, इसलिए पुराने रवींद्र जडेजा को जानना काफी अच्छा रहा।

राजस्थान के लिए 27 मैच खेल चुके हैं रवींद्र जडेजा

आपको बता दें कि जडेजा ने दो सीजन में आरआर के लिए 27 मैच खेले और 28.67 की औसत से 430 रन बनाए और 6 विकेट लिए। आरआर ने आगामी आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले कुछ दिलचस्प फैसले लिए हैं, जैसे कि उन्होंने वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्ष्णा को रिलीज कर दिया है। मिनी ऑक्शन के लिए राजस्थान के पास 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है और उन्हें कुल 9 स्लॉट को भरना है।

यह भी पढ़ें

टेस्ट मैच के बीच में अस्पताल में भर्ती हुए शुभमन गिल, खेलने पर खड़ा हो गया बड़ा सवाल

IPL 2026 Auction: इस दिन सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच होगी होड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल