1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: प्लेऑफ की रेस में बरकरार RCB, फतेह किया हैदराबाद का किला, सीजन में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

IPL 2024: प्लेऑफ की रेस में बरकरार RCB, फतेह किया हैदराबाद का किला, सीजन में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

 Written By: Mohid Khan
 Published : Apr 25, 2024 11:25 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 11:25 pm IST

SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

SRH vs RCB- India TV Hindi
प्लेऑफ की रेस में बरकरार RCB, फतेह किया SRH का किला Image Source : IPL

SRH vs RCB IPL 2024: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम ने खुद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा भी रखा है। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। विराट कोहली ने इस मैच में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 51 रन बनाए। वहीं, रजत पाटीदार ने इस मैच में 20 गेंदों पर 250 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए। इस दौरान पाटीदार ने 2 चौके और 5 छक्के जड़े। कैमरून ग्रीन ने भी 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। 

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी रही फ्लॉप 

207 रनों के टारगेट के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। ट्रैविस हेड 1 रन ही बना सके। एडन मार्करम ने भी 7 रन का ही योगदान दिया। हालांकि अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगातार विकेट गंवाए, जिसकी वजह से पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। टीम के लिए शाहबाज अहमद ने नाबाद 40 रन जरूर बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने भी 31 रन जड़े। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थे। 

RCB ने फतेह किया हैदराबाद का किला

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का अपने होम ग्राउंड पर दबदबा रहा है। इस मैच से पहले वह सीजन में इकलौती टीम थी जिसने अपने घर पर अभी तक एक भी मैच नहीं हारा था। लेकिन आरसीबी की टीम ने इस दबदबे को खत्म किया है। इस मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में 2 मैच अपने घर पर खेले थे। इन दोनों ही मैचों में टीम ने जीत हासिल की थी। 

ये भी पढ़ें

KKR के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, मिचेल स्टार्क की चोट पर भी आया बड़ा अपडेट

SRH vs RCB: रजत पाटीदार की ऐतिहासिक पारी, 11 साल बाद RCB के किसी बल्लेबाज ने किया ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल