1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने लिया बड़ा फैसला, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस खिलाड़ी को किया अपने स्क्वाड में शामिल

RCB ने लिया बड़ा फैसला, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस खिलाड़ी को किया अपने स्क्वाड में शामिल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 16, 2025 03:07 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 03:07 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने टी20 टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वाड में एक स्टार प्लेयर को सिर्फ 30 लाख रुपए में शामिल किया है।

RCB- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम Image Source : GETTY

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम और उनके फैंस को कुछ दिनों पहले तब बड़ा झटका लगा था जब टीम में शामिल एक स्टार प्लेयर को अचानक से हुई इंजरी के कारण लंबे रेस्ट पर जाना पड़ा है। महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने की संभावना 07 फरवरी से है। ऐसे में आरसीबी की महिला टीम को बदलाव की जरूरत है। सोफी मोलिनक्स आगामी सीजन के लिए इंजरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने सोफी मोलिनक्स की जगह इंग्लिश ऑफ स्पिनर चार्ली डीन को टीम में शामिल किया है। आरसीबी की टीम ने खुद इस बात का ऐलान किया है।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में किया था दमदार प्रदर्शन

मोलिनक्स, जिन्होंने 2024 में खासकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, अब घुटने की चोट के कारण WPL से बाहर हो गई हैं। गेंदबाजी ऑलराउंडर ने WPL 2024 में 10 मैचों में 12 विकेट लिए, जो प्रतियोगिता में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुईं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने महिला बिग बैश में मेलबर्न रेनेगेड्स की कप्तानी की और सात मैचों में 16 विकेट लेकर टीम को खिताब दिलवाया।

हाल में रही थी प्लेयर ऑफ द सीरीज

वहीं, डीन ने अब तक इंग्लैंड के लिए 36 टी20 मैच खेले हैं और 6.91 की इकॉनमी रेट से 46 विकेट लिए हैं। वह पिछले साल महिला हंड्रेड की विजेता लंदन स्पिरिट टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने 10 मैचों में सात विकेट लिए थे। हाल ही में, उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, जिसमें उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के बल्ले को लेकर आकाश दीप का बड़ा खुलासा, गाबा में उसी से खेली थी ऐतिहासिक पारी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कैसे बचाया फॉलो-ऑन, आकाशदीप ने शेयर किया सबसे यादगार पल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल