CSK vs RCB Live Score: IPL 2024 का 68वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सीएसके की टीम को 219 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर दिया। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 191 रन ही बना पाई। आरसीबी के लिए यश दयाल ने दो विकेट हासिल किए। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली।
RCB vs CSK मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।