RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिसमें गुजरात की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। इस मैच में आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी देखने को नहीं मिली जिसमें उन्होंने पावरप्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं फिर लियम लिविंगस्टन ने एक छोर से आरसीबी की पारी को संभालते हुए 40 गेंदों में 54 रनों की अहम पारी खेली तो वहीं अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड ने 32 रन बनाए जिसके दम पर आरसीबी की टीम 20 ओवर्स में 169 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने तीन जबकि आर साईं किशोर ने 2 विकेट हासिल किए। गुजरात की टीम ने इस टारगेट को 17.5 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया जिसमें उनकी तरफ से जोस बटलर ने 39 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली तो वहीं सुदर्शन ने भी 49 रन बनाए।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- RCB vs GT: गुजरात ने दर्ज की 8 विकेट से जीत, आरसीबी को मिली सीजन की पहली हार
RCB vs GT: गुजरात ने दर्ज की 8 विकेट से जीत, आरसीबी को मिली सीजन की पहली हार
RCB vs GT: गुजरात टाइटंस की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात की टीम ने 170 रनों के टारगेट का पीछा 17.5 ओवर्स में कर लिया।
IPL 2025 Match 14 RCB vs GT LIVE SCORE
-
11:00 PM (IST) Apr 02, 2025
गुजरात ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया
आरसीबी और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया। गुजरात के तरफ से जोस बटलर ने 39 गेंदों नें 73 रनों की पारी खेली।
-
10:47 PM (IST) Apr 02, 2025
16 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 141 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड 15 रन और जोस बटलर 59 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 29 रन और बनाने हैं।
-
10:42 PM (IST) Apr 02, 2025
जोस बटलर ने जड़ा अर्धशतक
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ दिया है।
-
10:38 PM (IST) Apr 02, 2025
14 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
14 ओवर्स के बाद गुजरात ने 2 विकेट के नुकसान पर रन 122 बनाए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड और जोस बटलर अभी मौजूद हैं। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 48 रन और बनाने हैं।
-
10:34 PM (IST) Apr 02, 2025
जोश हेज़लवुड को मिली सफलता
साई सुदर्शन 49 के स्कोर पर हुए आउट। वह जोश हेज़लवुड की गेंद पर आउट हुए हैं। गुजरात को लगा दूसरा झटका। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।
-
10:28 PM (IST) Apr 02, 2025
12 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। वहीं गुजरात के तरफ से जोस बटलर और साई सुदर्शन दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। बटलर 39 रन और साई सुदर्शन 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
10:19 PM (IST) Apr 02, 2025
10 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 82 रन। क्रीज पर जोस बटलर और साई सुदर्शन दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 88 रन और बनाने हैं।
-
10:12 PM (IST) Apr 02, 2025
9 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी जोस बटलर 15 गेंदों में 26 रन और साई सुदर्शन 25 गेंदों में 32 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
10:04 PM (IST) Apr 02, 2025
7 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट गंवाकर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर और साई सुदर्शन अभी मौजूद हैं।
-
9:58 PM (IST) Apr 02, 2025
6 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने पावरप्ले के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर 4 रन और साई सुदर्शन 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
9:52 PM (IST) Apr 02, 2025
गुजरात को लगा पहला झटका
भुवनेश्वर कुमार को मिली पहली सफलता। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 14 रन बनाकर हुए आउट। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने जोस बटलर आए हैं।
-
9:49 PM (IST) Apr 02, 2025
4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर
गुजरात की टीम को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है। चार ओवर्स का खेल खत्म होने तक बिना किसी विकेट गंवाए 26 रन बना लिए है। क्रीज पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन अभी मौजूद हैं।
-
9:43 PM (IST) Apr 02, 2025
3 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
गुजरात ने की सधी हुई शुरुआत। बिना किसी विकेट गंवाए 3 ओवर्स में 15 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 7 रन और साई सुदर्शन 5 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
9:35 PM (IST) Apr 02, 2025
एक ओवर के बाद गुजरात का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात ने 5 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
9:33 PM (IST) Apr 02, 2025
गुजरात की पारी हुई शुरू
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के तरफ से ओपन करने आए साई सुदर्शन और शुभमन गिल।
-
9:18 PM (IST) Apr 02, 2025
आरसीबी ने गुजरात को दिया 170 रनों का लक्ष्य
इंनिग की आखिरी गेंद पर आरसीबी ने गंवाया अपना आठवां विकेट।आरसीबी ने 20 ओवर्स में बनाए 169 रन। वहीं गुजरात टाइटंस को दिया 170 रनों का लक्ष्य।
-
9:10 PM (IST) Apr 02, 2025
19 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं। टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
-
9:07 PM (IST) Apr 02, 2025
सिराज कोे मिली तीसरी सफलता
लियम लिविंगस्टन के रूप में आरसीबी को सातवां झटका लगा है। वह मोहम्मद सिराज की गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने अब भुवनेश्वर कुमार आए हैं।
-
9:01 PM (IST) Apr 02, 2025
17 ओवर्स से बाद आरसीबी ने बनाए 129 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टिम डेविड 13 रन और लियम लिविंगस्टन 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:52 PM (IST) Apr 02, 2025
16 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी ने 6 विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टिम डेविड और लियम लिविंगस्टन अभी मौजूद हैं।
-
8:47 PM (IST) Apr 02, 2025
क्रुणाल पांड्या हुए आउट
आरसीबी ने गंवाया अपना छठा विकेट। आर साई किशोर को मिली दूसरी सफलता। क्रुणाल पांड्या 5 रन बनाकर हुए आउट। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने टिम डेविड आए हैं।
-
8:45 PM (IST) Apr 02, 2025
14 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
14 ओवर्स का खेत खत्म होने तक आरसीबी ने अपनी 5 विकेट गंवाकर बनाए 103 रन। क्रीज पर क्रुणाल पांड्या और लियम लिविंगस्टन अभी मौजूद हैं।
-
8:41 PM (IST) Apr 02, 2025
आरसीबी को लगा पांचवां झटका
जीतेश शर्मा 33 रन बनाकर हुए आर साई किशोर का शिकार। आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौटी। क्रीज पर बल्लेबाजी करने अब क्रुणाल पांड्या आए हैं।
-
8:36 PM (IST) Apr 02, 2025
12 ओवर्स में आरसीबी ने बनाए 91 रन
आरसीबी ने 12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लियम लिविंगस्टन 19 गेंदों में 17 रन और जीतेश शर्मा 19 गेंदों में 32 रन
बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। -
8:27 PM (IST) Apr 02, 2025
10 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
आधी ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 73 रन। क्रीज पर लियम लिविंगस्टन 8 रन और जीतेश शर्मा 23 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
-
8:20 PM (IST) Apr 02, 2025
9 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने अपने 4 विकेट गंवाकर बनाए 66 रन। क्रीज पर लियम लिविंगस्टन 2 रन और जीतेश शर्मा 22 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:12 PM (IST) Apr 02, 2025
7 ओवर्स का खेल खत्म होने को बाद आरसीबी का स्कोर
7 ओवर्स में आरसीबी ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए हैं। इस समय आरसीबी की पारी पूरी तरह से लड़खराती हुई नजर आ रही है।
-
8:09 PM (IST) Apr 02, 2025
आरसीबी को लगा चौथा झटका
कप्तान रजत पाटीदार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह इशांत शर्मा की गेंद पर 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस प्रकार आरसीबी के चौथा झटका लगा है।
-
8:05 PM (IST) Apr 02, 2025
पावरप्ले में आरसीबी ने गंवाया तीन विकेट
पावरप्ले के अंत तक आरसीबी ने 3 विकेट गंवा कर 38 रन बनाए हैं। क्रीज पर लियम लिविंगस्टन और कप्तान रजत पाटीदार अभी मौजूद हैं।
-
8:00 PM (IST) Apr 02, 2025
फिल साल्ट के रुप में आरसीबी को लगा तीसरा झटका
मोहम्मद सिराज को मिली दूसरी सफलता। फिल साल्ट 13 गेंदों में 14 रन बनाकर हुए आउट। आरसीबी को लगा तीसरा झटका। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने लियम लिविंगस्टन आए हैं।
-
7:51 PM (IST) Apr 02, 2025
4 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
4 ओवर्स के बाद आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 27 रन। क्रीज पर फिल साल्ट 7 रन और कप्तान रजत पाटीदार 5 रन बनाकर अभी मौजूद है।
-
7:47 PM (IST) Apr 02, 2025
3 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 15 रन। क्रीज पर फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:44 PM (IST) Apr 02, 2025
आरसीबी को लगा दूसरा झटका
मोहम्मद सिराज को मिली पहली सफलता। देवदत्त पड्डिकल 3 गेंदों में 4 रन बनाकर हुए आउट। आरसीबी को लगा दूसरा झटकाय़ क्रीज पर बल्लेबाजी करने कप्तान रजत पाटीदार आए हैं।
-
7:40 PM (IST) Apr 02, 2025
विराट कोहली हुए आउट
विराट कोहली के रूप में आरसीबी को लगा पहला झटका। वह अरशद खान की गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने देवदत्त पड्डिकल आए हैं।
-
7:35 PM (IST) Apr 02, 2025
एक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने 6 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 5 रन और फिल साल्ट 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:30 PM (IST) Apr 02, 2025
आरसीबी की पारी हुई शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की पारी हुई शुरू। आरसीबी के तरफ से ओपन करने आए विराट कोहली और फिल साल्ट। वहीं गुजरात के तरफ से गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज।
-
7:11 PM (IST) Apr 02, 2025
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
GT: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर
RCB: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह -
7:08 PM (IST) Apr 02, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
-
7:07 PM (IST) Apr 02, 2025
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा
-
6:51 PM (IST) Apr 02, 2025
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक IPL के कुल 95 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 41 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 50 मुकाबलों में बाजी मारी है। टॉस जीतने वाली टीम ने यहां 50 मैच में जीत हासिल की है, जबकि टॉस हारने वाली टीम को 41 मैचों में जीत नसीब हुई है। इस मैदान पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हुए नजर आते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने की संभावना है।
-
6:40 PM (IST) Apr 02, 2025
RCB vs GT: हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 3 मुकाबले में आरसीबी की टीम को जीत मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को 2 मैचों में जीत मिली है। आज के मुकाबले में आरसीबी की टीम का पलड़ा भारी है। आरसीबी लगातार दो मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।
-
6:02 PM (IST) Apr 02, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का स्क्वॉड
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एन्गिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।
-
6:01 PM (IST) Apr 02, 2025
गुजरात टाइटंस की टीम का स्क्वॉड
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बर्राड, करीम जनत।