1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs KKR : केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ हासिल किया अनोखा मुकाम, बेंगलोर के आंकड़े चौंकाने वाले

RCB vs KKR : केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ हासिल किया अनोखा मुकाम, बेंगलोर के आंकड़े चौंकाने वाले

 Published : Apr 27, 2023 08:55 am IST,  Updated : Apr 27, 2023 08:55 am IST

IPL 2023 : आईपीएल में आरसीबी को विराट कोहली की कप्‍तानी में एक और हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने उसे 21 रन से मात दी।

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

RCB vs KKR IPL 2023 : आईपीएल 2023 में अब रोमांच और भी बढ़ चुका है। आधा आईपीएल का सीजन खत्‍म हो गया है, यानी अब प्‍लेऑफ की रेस और भी रोचक हो गई है। ये आईपीएल का वो फेज है, जहां पर टीम अपना सही कॉबिनेशन खोजकर जीत की राह पर आगे बढ़ती है। लेकिन ये भी ध्‍यान रखना होगा कि एक एक मैच काफी अहम हो जाता है और हार भारी पड़ती है। इस बीच कुछ टीमें जो पहले फेज में अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई  थीं, वो अब जीत के रास्‍ते पर चल पड़ी हैं। उन्‍हीं में से एक ही टीम है केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स। केकेआर की टीम काफी दिक्‍कतों से जूझ रही थीं, लेकिन अब आरसीबी को हराकर उसने ये बता दिया है कि उसे हल्‍के में नहीं लिया जा सकता और प्‍लेऑफ के लिए वे भी बड़े दावेदार हैं।

केकेआर को आरसीबी के खिलाफ बेंगलोर में मिल रही लगातार जीत 

इस बीच आईपीएल 2023 में बुधवार शाम को आरसीबी के होम ग्राउंड पर एक और मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। मजे की बात ये है कि आरसीबी अपने घर में खेलते हुए भी केकेआर से लगातार हार रही है। पिछले सात साल से जो भी मुकाबले बेंगलोर के चिन्‍नास्‍ववमी स्‍टेडियम पर हुए हैं, उसमें हर बार आरसीबी को मात मिली है। साल 2016 से ये सिलसिला शुरू हुआ, जो अभी तक जारी है। बात 2016 से ही शुरू करते हैं, इस साल केकेआर ने आरसीबी को विकेट से मात दी थी। इसके बाद साल 2017 में केकेआर ने आरसीबी को छह विकेट से हराया था। साल 2018 में केकेआर फिर छह विकेट से जीती। साल 2019 में केकेआर ने आरसीबी को पांच विकेट से पटकनी दी। इसके बाद साल 2020, 2021 और 2022 में बेंगलोर में आईपीएल के मैच खेले ही नहीं गए। तीन साल बाद जब केकेआर और आरसीबी की टीम बेंगलोर में आमने सामने हुईं तो पता चला कि हार का सिलसिला यहां भी जारी रहा। इस बार आरसीबी की जीत की संभावना जताई जा रही थी। उसका कारण ये था कि इससे पहले आपने देखा कि केकेआर की टीम विकेट से जीत रही थी, यानी रनों का पीछा करके, लेकिन इस मैच में केकेआर की पहले बल्‍लेबाजी आई और रनों का पीछा करने का मौका आरसीबी को मिला। लेकिन इसके बाद भी केकेआर ने आरसीबी को 21 रनों से हरा दिया। 

ऐसा रहा आरसीबी बनाम केकेआर मैच का हाल 
इस मैच की बात की जाए तो आरसीबी की कप्‍तानी फिर से विराट कोहली के ही हाथ में थी और वे टॉस जीत गए। इसके बाद इसके बाद आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एक बार लग रहा था कि केकेआर की टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, लेकिन पहले जेसन रॉय ने तूफानी पारी खेली और उसके बाद रिंकू सिंह के बल्‍ले से भी खूब तेजी से रन निकले। 20 ओवर जब खत्‍म हुए तो केकेआर ने  पूरे 200 रन बनाए और आरसीबी के लिए जीत का लक्ष्‍य 201 रन था। आरसीबी के लिए ये बहुत बड़ा लक्ष्‍य नहीं था, लेकिन टीम इसे भी हासिल नहीं कर सकी। पूरी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाए और 21 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा। 

 इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

Slow over rate Penalties : क्‍या है नियम, क्‍यों लग रही है कप्‍तानों की क्‍लास, जानिए पूरा माजरा

ICC Rankings : सूर्यकुमार यादव की नंबर एक की कुर्सी पर खतरा, जानिए क्‍या हुआ शुभमन गिल का हाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल