1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs LSG: लखनऊ की एक और करारी हार, बेंगलुरु ने धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में किया टॉप

RCB vs LSG: लखनऊ की एक और करारी हार, बेंगलुरु ने धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में किया टॉप

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 15, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 10:51 pm IST

IPL 2026, RCB vs LSG: IPL 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 146 रन पर ढेर हो गई।

RCB vs LSG- India TV Hindi
आरसीबी बनाम एलएसजी Image Source : PTI

RCB vs LSG, IPL 2026: IPL 2026 के 23वें मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में RCB ने 16वें ओवर में 5 विकेट खोकर 147 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही RCB की टीम ने सीजन की चौथी जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को धकेलकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर कब्जा कर लिया। RCB के 5 मैचों में 4 जीत के बाद अब 8 पॉइंट हो गए हैं। राजस्थान के भी 8 पॉइंट हैं, लेकिन नेट रन रेट RCB का बेहतर है। 

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज कुछ खास नहीं रहा और टीम ने 35 रन पर ही दो विकेट खो दिए। इसके बाद  लखनऊ के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम का स्कोर 100 रन के पार ले गए।। हालांकि, 118 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। 146 रन तक पूरी टीम ढेर हो गई। मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। रसिख सलाम डार ने 4 विकेट अपने नाम किए। भुवी ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट चटकाए।

लखनऊ के स्कोर के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का आगाज भी कुछ खास नहीं रहा। दूसरे ही ओवर में टीम को फिल सॉल्ट के रुप में पहला झटका लग गया। हालांकि, दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। पडिक्कल 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली भी 49 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। बीच के ओवर्स में कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 रन के पार ले गए। 122 रन के स्कोर तक RCB की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन तब मैच लखनऊ के हाथ से निकल गया। अंत में टिम डेविड ने बड़े शॉट लगाते हुए RCB को 16वें ओवर में जीत दिला दी। RCB की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल