1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 खत्म होते ही रिंकू सिंह ने इन फोटोज से मचाया तहलका, शुभमन गिल की बहन ने किया ये कमेंट

IPL 2023 खत्म होते ही रिंकू सिंह ने इन फोटोज से मचाया तहलका, शुभमन गिल की बहन ने किया ये कमेंट

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 05, 2023 05:35 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 05:36 pm IST

IPL 2023 में केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।

Rinku Singh And Shahneel Gill- India TV Hindi
Rinku Singh And Shahneel Gill Image Source : INSTAGRAM

Rinku Singh: IPL 2023 में कई स्टार प्लेयर्स ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया है। इनमें रिंकू सिंह का नाम भी शामिल हैं। रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2023 में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है और रिंकू मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। 

रिंकू ने शेयर किए ये फोटोज 

केकेआर के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह आईपीएल खत्म होने के बाद छुट्टियां मनाने मालदीव गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें वह बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। इसमें उनके सिक्स एब्स पैक भी दिख रहे हैं। इन फोटोज को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रिंकू के फोटोज पर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ओ हीरो। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने लिखा कि रिंक्स। 

Rinku Singh
Image Source : INSTAGRAM Rinku Singh

IPL 2023 में किया धमाकेदार प्रदर्शन 

IPL 2023 में रिंकू सिंह ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2023 में वह फिनिशर के तौर पर सामने आए और उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 474 रन बनाए , जिसमें 4 अर्धशतक लगाए। रिंकू साल 2018 से आईपीएल में खेल रहे हैं। केकेआर की टीम ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा था। 

गुजरात के खिलाफ किया था कमाल 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे। गुजरात के लिए गेंदबाजी का जिम्मा तब यश दयाल ने संभाला था। इस ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी। इसके बाद वह सभी के लिए हीरो बन गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल