भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अभी तक 2 दिनों का खेल पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम पर रहा। टीम इंडिया की पहली पारी इस मुकाबले में जहां 587 रनों के स्कोर पर जाकर सिमटी तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 77 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं दूसरे दिन के आखिरी सेशन का खेल जब चल रहा था तो उस समय इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी हैरी ब्रूक की एक हरकत पर टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत काफी नाराज होते दिखाई दिए जिसको लेकर उन्होंने फील्ड अंपायर से भी शिकायत की।
हैरी ब्रूक बार-बार समय कर रहे थे खराब
इंग्लैंड की टीम जब दूसरे दिन का खेल खत्म होने वाला था उस समय उनकी तरफ से हैरी ब्रूक और जो रूट बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी के 19वें ओवर में टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने के लिए आए जिसमें ब्रूक उनकी गेंद का सामना कर रहे थे। ब्रूक ने थोड़ा चालाकी दिखाने की कोशिश की ताकि दिन का ये आखिरी ओवर हो जाए। इसको लेकर ब्रूक हर गेंद के बाद अपने ग्लव्स बार-बार खोलकर फिर पहनने के बाद गेंद खेलने के लिए आ रहे थे। ऐसे में ऋषभ पंत उनकी इस हरकत को देखकर काफी नाराज हुए जिसमें उन्होंने फील्ड अंपायर की तरफ देखते हुए कहा कि जब गेंदबाज तैयार है तो हर गेंद के बाद ये क्या हो रहा है, क्यों तैयार होने में समय लिया जा रहा है। पंत के शिकायत करने के बाद अंपायर ने तुरंत हैरी ब्रूक को सलाह दी कि वह इस तरह का हरकत ना करे। वहीं टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी ब्रूक की इस तरह समय खराब करने से नाखुश दिखाई दिए। हालांकि ब्रूक की ये चालाकी उनके काम नहीं आई और इस इसके बाद एक ओवर और फेंका गया।
तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों को दिखाना होगा कमाल
अभी तक 2 दिनों के खेल में भारतीय टीम एजबेस्टन टेस्ट में आगे जरूर चल रही है, लेकिन तीसरा दिन इस मुकाबले के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। यदि टीम इंडिया के गेंदबाज इंग्लैंड की पहली पारी को जल्दी समेटने में कामयाब होते हैं तो उनके पास एक बड़ी बढ़त हासिल करने का मौका होगा। इंग्लैंड अभी टीम इंडिया के पहली पारी के स्कोर के मुकाबले 510 रन पीछे है, जिसमें उनके लिए तीसरे दिन जो रूट का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है।
ये भी पढ़ें
SL vs BAN: श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर, हेड कोच ने छोड़ा टीम का साथ
टीम इंडिया नहीं करेगी इस देश का दौरा! अचानक क्यों सीरीज खतरे में पड़ी