आईपीएल 2025 ऑक्शन में पैसों की बारिश होती है। एक बार फिर से साबित हो गया। इतना नहीं, ये भी पता चल गया कि जो आप साचते हैं नीलामी के दौरान ठीक उसके उलट हो जाता है। कहां तो फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी इस टीम में जाएगा, लेकिन टीमें कुछ और ही सोचे बैठी थीं। इस बीच ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का बैंक बैलेंस एकदम से बढ़ गया है। वैसे तो जब इन प्लेयर्स को मार्की प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था, तभी तय हो गया था कि इनकी डिमांड काफी ज्यादा रहेगी। लेकिन इतना छप्परफाड़ पैसा बरसेगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। अब सवाल ये है कि पंत, अय्यर और राहुल पर आखिर इतनी बोली क्यों लगी।
दरअसल इस बार जब रिटेंशन लिस्ट सामने आई थी, तभी पता चल गया था कि इस बार ऑक्शन में केवल खिलाड़ियों की ही डिमांड नहीं रहेगी, ये भी ध्यान रखना पड़ेगा कि आपको कप्तान भी चाहिए है। कुछ गिनी चुनी टीमों के पास ही कप्तान था, बाकी सभी को नए कप्तान की तलाश थी। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इससे पहले किसी ना किसी टीम की कप्तानी करते रहे हैं। इस बार भी पूरी संभावना है कि वे कप्तानी करेंगे। बस इतना है कि उनकी टीमें बदल जाएंगी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन उस वक्त ताज्जुब हुआ, जब टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। पंत की कप्तानी में भले ही दिल्ली की टीम कुछ खास आईपीएल में ना कर पाई हो, लेकिन वे किस तरह के बल्लेबाज हैं, ये पूरी दुनिया जानती है। वहीं केएल राहुल भी अब तक दो टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में उनकी डिमांड होना पहले ही साफ था।
अब अगर संभावनाओं की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान केएल राहुल हो सकते हैं। वहीं एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करते हुए नजर आ सकते हैं। बात अगर श्रेयस अय्यर की करें तो उनका पंजाब का नया कप्तान बनना करीब करीब तय सा नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक इसका ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इन टीमों ने कप्तान बनाने के लिए ही इन खिलाड़ियों पर इतनी मोटी बोली लगाई है। अब टीमों के अगले स्टेप का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
ऋषभ पंत ने चकनाचूर किए आईपीएल इतिहास के सारे कीर्तिमान, अब इस टीम के बन सकते हैं कप्तान
पंजाब किंग्स को मिल गया नया कप्तान! इस खिलाड़ी को लेकर ध्वस्त किए सारे कीर्तिमान
संपादक की पसंद