1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम का ऐलान, ऋषभ पंत की कप्तान के रूप में हुई वापसी, साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच

टीम का ऐलान, ऋषभ पंत की कप्तान के रूप में हुई वापसी, साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 21, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 01:20 pm IST

BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। पंत को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है।

Rishabh Pant - India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : PTI

Rishabh Pant:  चोट के कारण लंबे समय मैदान से दूर रहे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट होने के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। पंत को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट में चोट का सामना करना पड़ा था। तब से ही वह टीम से बाहर चल रहे थे। इंग्लैंड में पैर में हुए फ्रैक्चर के कारण लगभग 3 महीनों तक मैदान से बाहर रहने के बाद पंत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। यह वापसी भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले हो रही है, जिसमें दो टेस्ट, तीन ODI और 5 T20I मैच खेले जाएंगे।

दरअसल, BCCI की सीनियर मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जाने वाले 2 चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। ये दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी COE में खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के लिए ऋषभ पंत को इंडिया-ए का कप्तान नियुक्त किया गया है।

साई सुदर्शन को मिली उपकप्तानी

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दोनों मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि साई सुदर्शन टीम के उपकप्तान होंगे। लंबे समय बाद पंत की घरेलू क्रिकेट में यह अहम वापसी मानी जा रही है, जो चयनकर्ताओं और प्रशंसकों दोनों के लिए उत्साहजनक संकेत है। इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच पहला मुकाबला 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों का 6 नवंबर से 9 नवंबर तक आमना-सामना होगा। दोनों चार दिवसीय मैचों की टीम में देवदत्त पडिक्कल, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी शामिल किया गया है।

पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया- ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, मानव सूथार, खलील अहमद, गुर्नूर ब्रार, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, मानव सूथार, खलील अहमद, गुर्नूर ब्रार, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

गौरतलब है कि इन मुकाबलों के जरिए चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखेंगे, जबकि कई वरिष्ठ खिलाड़ी अपनी फिटनेस और लय का आकलन करेंगे। इस सीरीज में ऋषभ पंत पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

साउथ अफ्रीका-ए के भारत दौरे का शेड्यूल

  • पहला मल्टी डे मैच: 30 अक्टूबर-2 नवंबर, 9:30 AM (BCCI COE)
  • दूसरा मल्टी डे मैच: 6 नवंबर-9 नवंबर,  9:30 AM (BCCI COE)

यह भी पढ़ें

क्या पहला टेस्ट खेल पाएंगे कप्तान? स्टीव स्मिथ ने पैट कमिंस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

बांग्लादेश की हार से भारत को हुआ बड़ा फायदा, जानिए कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल