1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या पहला टेस्ट खेल पाएंगे कप्तान? स्टीव स्मिथ ने पैट कमिंस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

क्या पहला टेस्ट खेल पाएंगे कप्तान? स्टीव स्मिथ ने पैट कमिंस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 21, 2025 11:38 am IST,  Updated : Oct 21, 2025 11:49 am IST

एशेज 2025 से पहले पैट कमिंस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। स्टीव स्मिथ ने कमिंस की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।

australia- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया Image Source : AP

एशेज सीरीज 2025 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ती जा रही है। टीम के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस टीम के खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट की बड़ी टेंशन बनी हुई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पैट कमिंस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है क्योंकि 21 नवंबर से शुरू होने वाले पाँच मैचों की एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए इस तेज गेंदबाज के फिट होने में समय कम होता जा रहा है। कमिंस अपनी पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण पिछले तीन महीनों से मैदान से दूर हैं और पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से उनके बाहर होने की पूरी संभावना है।

इस बीच स्टीव स्मिथ ने कमिंस के बारे में अपडेट देते हुए बताया है कि पैट कमिंस ने अभी तक गेंदबाजी शुरू नहीं की है। स्मिथ ने कहा कि उन्होंने पैट को पिछले दिनों यहां देखा था। उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक गेंदबाजी शुरू नहीं की है।

पैट कमिंस के होने से टीम होगी मजबूत

कप्तान की तारीफ करते हुए स्मिथ ने कहा कि तेज गेंदबाज को लय में आने के लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती है। उन्हें शायद जोश हेजलवुड या मिचेल स्टार्क जितनी तैयारी की जरूरत नहीं है। चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं। देखते हैं उसके साथ क्या होता है। जाहिर है उसे कुछ चीजें करनी हैं और अपनी गेंदबाजी में सुधार करना है।

स्मिथ ने आगे कहा कि उसके होने से टीम निश्चित रूप से बेहतर होती है। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर वह तीन टेस्ट, 5 टेस्ट या दो टेस्ट खेलते हैं, या फिर हम उनसे जितने ज्यादा टेस्ट निकलवा सकें, यह सबसे अच्छी बात है। कमिंस का पहले टेस्ट खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने पर्थ टेस्ट से साढ़े चार हफ्ते पहले उनके गेंदबाजी में वापसी की समय सीमा तय की थी। पिछले हफ्ते, कमिंस ने माना था कि उनके पहले टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं है।

स्कॉट बोलैंड बढ़िया विकल्प

सिडनी में जन्मे 32 साल के पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के मैच विनर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने 309 टेस्ट विकेटों में से 177 विकेट ऑस्ट्रेलिया में 19.92 की औसत से झटके हैं, जिसमें 9 बार पारी में 5 विकेट भी शामिल हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पास स्कॉट बोलैंड के रूप में एक काबिल गेंदबाज है जो घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड को परेशानी में डाल सकता है। बोलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू एशेज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

स्मिथ ने आगे कहा कि स्कॉट बोलैंड के रूप में हमारे पास एक अच्छा विकल्प है, जो उन्हें लगता है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड शानदार है। वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम भाग्यशाली हैं कि स्कॉटी घर में खेलने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें

वनडे सीरीज के बीच इस टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर

रोहित-विराट वाली लिस्ट में शामिल हुआ जोस बटलर का नाम, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पांचवें प्लेयर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल