1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND Legends vs ENG Legends STREAMING: सचिन का आज फिर दिखेगा दम, इंग्लैंड से भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND Legends vs ENG Legends STREAMING: सचिन का आज फिर दिखेगा दम, इंग्लैंड से भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Sep 22, 2022 01:50 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 01:50 pm IST

IND Legends vs ENG Legends LIVE STREAMING: इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच आज होगा मुकाबला।

IND Legends vs ENG Legends, Road Safety World Series- India TV Hindi
IND Legends vs ENG Legends LIVE STREAMING:

Highlights

  • इंडिया लीजेंड्स ने जीता था पहला मैच
  • दक्षिण अफ्रीका को हराया था
  • दो मुकाबले बारिश की वजह से हुए रद्द

IND Legends vs ENG Legends LIVE STREAMING: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट का आज 14वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया लीजेंड्स और इयान बेल की कप्तानी वाली इंग्लैड लीजेंड्स की टीम आमने-सामने होगी। इंडिया लीजेंड्स ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद उसके दोनों मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। आज एक बार फिर से इंडिया लीजेंड्स की टीम अपना मुकाबला खेलने उतरेगी और टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी के बारे में...

कब खेला जाएगा इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच मुकाबला?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज (22 सितंबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच यह मुकाबला देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे और मैच की पहली गेंद रात 7:30 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?

इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनो टीमों का स्क्वॉड

इंडिया लीजेंड्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, हरभजन सिंह, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, मुनफ पटेल, एस बद्रीनाथ, मनप्रीत गोनी, राहुल शर्मा, राजेश पवार, अभिमन्यु मिथुन और स्टुअर्ट बिन्नी।

इंग्लैंड लीजेंड्स: इयान बेल (कप्तान), फिल मस्टरड, क्रिस ट्रमलेट, डैरन मैडी, मॉल लॉय, जेम्स टिनडॉल, रिक्की क्लार्क, स्टीफेन पैरी, जेड डर्नबैक, टिम एम्ब्रोस, डिमिट्री मास्क्रैनस, कृश शोफील्ड, निक कॉम्टन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल