1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा बनाम सौरव गांगुली, आखिर कैसा है दोनों का 265 वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड

रोहित शर्मा बनाम सौरव गांगुली, आखिर कैसा है दोनों का 265 वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 23, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 07:08 pm IST

भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा की गिनती जहां वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी उसी लिस्ट का हिस्सा हैं। दोनों का बतौर ओपनर वनडे में काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है।

Rohit Sharma And Sourav Ganguly- India TV Hindi
रोहित शर्मा और सौरव गांगुली Image Source : GETTY

वर्ल्ड क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों की लिस्ट यदि बनाई जाएगी तो उसमें टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम जरूर शामिल होगा। दोनों का ही 50 ओवर्स फॉर्मेट में बल्ले से काफी जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिलता है। सौरव गांगुली ने जहां अपने वनडे करियर में कुल 311 मुकाबले खेले तो वहीं रोहित शर्मा ने अब तक 265 वनडे मैच खेल चुके हैं, ऐसे में हम आपको दोनों ही प्लेयर्स का 265-265 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा आगे

रोहित शर्मा और सौरव गांगुली का वनडे में 265 मैचों के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा आगे दिखाई देते हैं। रोहित ने जहां अब तक 265 वनडे मैचों की 257 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 49.17 के औसत से 10866 रन बनाए हैं तो वहीं सौरव गांगुली का इतने ही वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 256 पारियों में बल्लेबाजी करने के साथ 41.77 के औसत से 9859 रन बनाए थे। रोहित और गांगुली के 265 वनडे मैचों के बाद शतकों की संख्या को देखा जाए तो उसमें भी हिटमैन रोहित शर्मा काफी आगे दिखाई देते हैं। रोहित के नाम जहां 31 शतक दर्ज हैं तो वहीं सौरव गांगुली ने 265 वनडे मैचों के बाद 22 शतकीय पारियां खेली थी। वहीं अर्धशतक लगाने के मामले में गांगुली जरूर थोड़ा आगे थे जिसमें उनके नाम 58 फिफ्टी दर्ज थी तो वहीं रोहित शर्मा 57 फिफ्टी लगाने में कामयाब हुए थे।

छक्के लगाने के मामले में रोहित काफी आगे

वनडे में रोहित शर्मा गिनती ऐसे बल्लेबाज में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले ही पूरे मैच को खत्म करने की क्षमता रखते हैं, ऐसा ही कुछ सौरव गांगुली के साथ भी देखने को मिलता था। रोहित शर्मा और सौरव गांगुली का 265-265 वनडे मैचों के बाद छक्के लगाने के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें रोहित काफी आगे दिखाई देते हैं। रोहित के नाम जहां 331 छक्के अब तक देखने को मिले हैं तो वहीं गांगुली ने 166 सिक्स लगाए थे। वहीं चौके लगाने में भी रोहित आगे हैं और उन्होंने 1011 चौके लगाए हैं तो गांगुली के नाम 965 चौके थे। रोहित का 265 वनडे मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन था तो वहीं सौरव गांगुली का 183 रन।

ये भी पढ़ें

Ranji Trophy में दिखा रवींद्र जडेजा की फिरकी का जादू, दिल्ली के खिलाफ खोला पंजा

रणजी ट्रॉफी में भी फेल हुए रोहित शर्मा, सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल