1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट वाली अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं जब तक खेलूंगा ये सब चलता रहेगा

रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट वाली अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं जब तक खेलूंगा ये सब चलता रहेगा

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 20, 2026 11:48 am IST,  Updated : Jul 20, 2026 12:48 pm IST

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 138 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के बावजूद टीम इंडिया को इस मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AFP

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर अपने ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है। दरअसल लॉर्ड्स वनडे मैच से पहले मीडिया में इस तरह की खबरें आई थी कि ये मुकाबला रोहित के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। इन सब खबरों पर अब खुद हिटमैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ये सब तब तक चलता रहेगा जब तक मैं खेलता रहूंगा। मेरा फोकस इस वक्त सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलने पर है।

रिटायरमेंट वाली अफवाहों पर रोहित ने दिया बड़ा बयान

लॉर्ड्स में सेंचुरी जड़ने के बाद रोहित ने BCCI के साथ इंटरव्यू में कहा कि मेरा काम मैदान पर बल्ले से रन बनाना है। मेरा काम अपने देश और टीम का प्रतिनिधित्व करना है। जब से मैंने अपने करियर की शुरुआत की है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं आगे भी यही करता रहूंगा। मेरे डेब्यू के समय से ही बाहर मेरे संन्यास और फॉर्म को लेकर बातें बातें होती रही हैं, और जब तक मैं यहां क्रिकेट खेलूंगा, ये बातें हमेशा होती रहेंगी। इसलिए मुझे इन सब बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

मेरा फोकस इस वक्त अच्छी क्रिकेट खेलने पर है- रोहित

रोहित ने आगे कहा कि मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने यह रखता है कि मैं मैदान के अंदर क्या करता हूं और टीम की जीत में कितना योगदान दे पाता हूं। इस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इसी चीज पर है। जहां तक बाहर में हो रही बातों का सवाल है, तो इस शोर को रहने दीजिए, क्योंकि अगर थोड़ा शोर-शराबा नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा? मेरा काम मैदान के अंदर खेलना है और बाहर वालों का काम बातें बनाना है, मैं इसे इसी तरह देखता हूं।

विराट कोहली को लेकर रोहित ने क्या कहा?

अपनी इस बातचीत में रोहित ने कोहली के साथ अपनी बॉन्ड को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने अपना पूरा करियर एक साथ खेला है, इसलिए मैदान पर विराट के साथ होना बहुत अच्छा लगा। हमारे बीच कई बेहतरीन साझेदारियां हुई हैं और साथ में बल्लेबाजी करने में हमेशा बहुत मजा आता है। हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। मैदान के बीच में एक-दूसरे के साथ नए आइडियाज शेयर करना और यह सोचना कि हम टीम के लिए क्या बेहतर कर सकते हैं, हमेशा ही कमाल का अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया की फिटनेस पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, कहा- प्लेयर्स 2-3 मैच भी नहीं खेल पा रहे हैं

टॉस के ही वक्त तय हो गई थी टीम इंडिया की हार, रोहित और कोहली ने लगा दी जान, कप्तान गिल ने डुबोया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल