1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के पास राहुल द्रविड़ की बराबरी करने का मौका, दूसरे वनडे मैच में करना होगा छोटा सा काम

रोहित शर्मा के पास राहुल द्रविड़ की बराबरी करने का मौका, दूसरे वनडे मैच में करना होगा छोटा सा काम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 14, 2026 08:02 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 08:05 am IST

टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। इस मैच में उनके पास एक खास लिस्ट में राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक खास लिस्ट में राहुल द्रविड़ की बराबरी करने का मौका होगा। पहले वनडे मैच में रोहित को अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन इसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे। उस मैच में रोहित ने 29 गेंदों में 26 रन बनाए थे। अब इस मैच में रोहित से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

राहुल द्रविड़ की बराबरी कर सकते हैं रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अभी तक 94 बार 50+ रनों की पारी खेली है। वह वनडे में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में सौरव गांगुली के साथ बराबरी पर हैं। ऐसे में रोहित अगर दूसरे वनडे में 50 रन बनाते हैं तो वह सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी कर लेंगे। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने वनडे में 145 बार ये कारनामा किया था।

जैक कैलिस को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित ने अभी तक अपने वनडे करियर में 280 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 272 पारियों में 49.11 की औसत से 11542 रन बनाए हैं। अगर दूसरे वनडे मैच में वह 38 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जैक कैलिस को पछाड़कर आठवें नंबर पर आ जाएंगे। कैलिस के नाम 328 मैच की 314 पारियों में 11579 रन दर्ज हैं। ऐसे में रोहित 38 रन बनाते ही कैलिस को पीछे छोड़ देंगे।

रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

रोहित शर्मा बतौर ओपनर 16000 रन पूरा करने से सिर्फ 41 रन दूर हैं। इन सबके अलावा एशिया में 6000 वनडे रन पूरे करने के लिए रोहित को केवल 5 रन की दरकार है। रोहित शर्मा अगर दूसरे वनडे में शतक लगाने में कामयाब रहते हैं तो उनके नाम भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बन जाएगा। ऐसे में रोहित शर्मा अगर दूसरे वनडे मैच में बड़ी पारी खेलते हैं तो वह एक साथ कई  कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया सावधान! भारत के लिए लकी नहीं है राजकोट का ये स्टेडियम

IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 100% होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल