भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत 19 अक्टूबर से पर्थ में होगी। इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा, जिसमें से एक रिकॉर्ड छक्कों का भी है। इस तीन मैचों की सीरीज में रोहित वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें 8 छक्के लगाने होंगे।
शाहिद अफरीदी के नाम है सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड
वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने वनडे में 398 मैचों में 351 सिक्स लगाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर अभी रोहित शर्मा का नाम है, उन्होंने वनडे में अब तक 273 मैचों में 344 सिक्स लगाए हैं। रोहित को शाहिद अफरीदी से आगे निकलने के लिए 8 छक्के और लगाने होंगे। रोहित को तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है। क्रिस गेल ने अपने करियर में 301 वनडे में 331 सिक्स लगाए थे।
ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा अब तक उन्होंने वनडे में 344, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 205, और टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के लगाए हैं। कुल मिलाकर वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 637 सिक्स लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ इस सीरीज में आठ छक्के लगा देते हैं, तो वे न केवल अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, बल्कि सबसे तेज 350 वनडे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। अफरीदी ने 398 वनडे में 350 सिक्स लगाए थे जबकि रोहित अब तक केवल 273 वनडे खेले हैं।
IND vs AUS वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से पर्थ में पहले मैच से शुरू होगी। उसके बाद सीरीज का दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा। जबकि तीसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। उसके बाद दोनों देशों के बीच 29 से 5 नवंबर के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलगी जाएगी।
ये भी पढ़ें
विराट कोहली 54 रन बनाते ही करेंगे बड़ा कमाल, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज