1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mumbai vs Uttarakhand: मुंबई का विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी, उत्तराखंड को 51 रनों से दी मात

Mumbai vs Uttarakhand: मुंबई का विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी, उत्तराखंड को 51 रनों से दी मात

 Published : Dec 26, 2025 08:42 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 05:35 pm IST

Mumbai vs Uttarakhand: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की टीम ने उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 51 रनों से अपने नाम करने के साथ टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

Mumbai vs Uttarakhand: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की टीम का सामना उत्तराखंड से जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच को मुंबई की टीम 51 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। मुकाबले में उत्तराखंड के कप्तान कुनाल चंदेला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मैच में रोहित शर्मा पिछले मैच जैसा करिश्मा नहीं दोहरा सके और गोल्डन डक पर आउट हो गए। मुंबई की टीम के लिए हार्दिक तमोरे ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। उनके अलावा शम्स मुलानी ने 48 रनों का योगदान दिया। मुशीर खान और सरफराज खान ने 55-55 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 331 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। वहीं उत्तराखंड की टीम 50 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 280 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। मुंबई के लिए गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, ओंकार तरमाले और मुशीर खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल