1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, तोड़ा ब्रायन लारा का 21 साल पुराना विश्व कीर्तिमान

चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, तोड़ा ब्रायन लारा का 21 साल पुराना विश्व कीर्तिमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 10, 2025 07:06 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 07:06 am IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 83 बॉल पर 76 रन ठोके। इसमें सात चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

Rohit Sharma- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

Rohit Sharma is Oldest Captain to win ICC Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 मार्च को दुबई में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करते हुए नया इतिहास रच दिया। भारतीय टीम अब सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया 2-2 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ सबसे सफल टीम थी। 

भारत साल 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता बना था। इसके बाद टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती और अब रोहित शर्मा की कप्तानी में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करते हुए बड़ा कारनामा कर दिया। 

रोहित शर्मा ने खेली ऐतिहासिक पारी

भारत को तीसरी ट्रॉफी जिताने में कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फाइनल में 83 गेंदों पर शानदार 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 2 साल ICC की 2 बड़ी ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही। पिछले साल T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपनी कप्तानी में जीतने के बाद रोहित ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए नया कीर्तिमान रच दिया। 

दरअसल, रोहित शर्मा ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा का 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। रोहित ने 37 साल 313 दिन की उम्र में ये बड़ा कारनामा किया जबकि ब्रायन लारा ने साल 2004 में 35 साल 146 दिन की उम्र में बतौर कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने 34 साल 290 दिन की उम्र में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

  • 37 साल 313 दिन - रोहित शर्मा (2025)*
  • 35 साल 146 दिन - ब्रायन लारा (2004)
  • 34 साल 290 दिन - रिकी पोंटिंग (2009)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल