रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं उससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही, लेकिन खिताबी भिड़ंत में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना का करना पड़ा था। इसी बीच रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान इन तीनों ICC टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ी बातें कही है। उन्होंने कहा कि, पिछले नौ महीनों में टीम ने कई उतार-चढ़ाव को झेला है, इस टीम ने सफलता हासिल करने के लिए सामूहिक रूप से काफी संघर्ष किया। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम का हर सदस्य सम्मान का हकदार है।
तीन आईसीसी टूर्नामेंट में अपराजित रहना गजब एहसास होता
भारतीय कप्तान के तौर पर अपने शानदार कार्यकाल को लेकर रोहित ने कहा देखिए हमारी टीम ने इन तीन बड़े टूर्नामेंट में क्या हासिल किया है। टूर्नामेंट में किस तरह खेला है और केवल एक बार हारने झेली है और वह भी फाइनल (2023 वनडे वर्ल्ड कप) में। लेकिन कल्पना कीजिए कि अगर हम वह भी जीत जाते तो तीन आईसीसी टूर्नामेंट में अपराजित रहना गजब होता। कभी नहीं सुना लेकिन रोहित यह मानते हैं कि 24 मैचों में 23 जीत अनसुनी है। यह बाहर से बहुत अच्छा लगता है, लेकिन यह टीम बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरी है।
टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद हुआ बदलाव
रोहित का इंटरव्यू ऐसे समय में आया जब बीसीसीआई के आला अधिकारी भविष्य का रोडमैप तैयार करने के लिए मीटिंग करने वाले थे लेकिन वह मीटिंग स्थगित कर दी गई। रोहित ने कहा कि सफलता का सफर और मानसिकता में बदलाव 2022 से शुरू हुआ जब टीम ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हार गई थी। उन्होंने कहा, उस हार के बाद से उन्होंने खिलाड़ियों को साफ बता दिया कि उनसे क्या अपेक्षा की जाती है और वह उन्हें कैसे खेलते देखना चाहते हैं। इसके बाद स्पष्टता थी। खिलाड़ियों से काफी बात की गई। उन्हें आजादी देने की जरूरत थी ताकि वे बेखौफ खेल सकें। हम कुछ सीरीज हारे लेकिन घबराये नहीं और प्रक्रिया पर कायम रहे।
तीन टूर्नामेंट में खेलने वाले सभी लोग सम्मान के हकदार हैं
हिटमैन ने आगे कहा कि, उनकी टीम ने कठिन समय का सामना किया और उसके बाद फैंस को जश्न मनाने का भी मौका मिला। अगर आप इस तरह की चीजें करते हैं तो आपको जश्न मनाना चाहिए। मुझे लगता है कि इन तीन टूर्नामेंट में खेलने वाले सभी लोग सम्मान के हकदार हैं। मुश्किल दौर से गुजरने वाला खिलाड़ी निराश होता है। वह वापस लड़ना चाहता हैं, वापसी करना चाहता है और जो कुछ भी उसके पास है उसे हासिल करने की कोशिश करता है।
यह भी पढ़ें
CSK की हुई शर्मनाक लिस्ट में एंट्री, IPL इतिहास में बन गई ऐसा करने वाली 7वीं टीम