1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए रोहित शर्मा, सिर्फ 3 सिक्सर की रह गई कमी; ODI में होता ऐसा करिश्मा

ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए रोहित शर्मा, सिर्फ 3 सिक्सर की रह गई कमी; ODI में होता ऐसा करिश्मा

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 26, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 12:48 pm IST

Rohit Sharma: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें रोहित शर्मा ने शतक जड़कर अहम रोल निभाया।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने दमदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ा दीं। इस मैच में रोहित ने 121 रनों की पारी खेली और अपने दम पर भारतीय टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। लंबे समय बाद वह अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए।

बच गया शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 125 गेंदों में कुल 121 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। लेकिन रोहित सिर्फ तीन सिक्सर की कमी की वजह से शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अभी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद के नाम है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 351 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित के नाम अभी 349 छक्के दर्ज हैं। अगर वह मैच में तीन छक्के और लगा देते, तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर बन जाते, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में रोहित यह रिकॉर्ड बना सकते हैं।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज:

बल्लेबाज सिक्सर
शाहिद अफरीदी 351
रोहित शर्मा 349
क्रिस गेल 331
सनथ जयसूर्या 270
महेंद्र सिंह धोनी 229 

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया दमदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे वनडे में 73 रन और तीसरे वनडे मैच में शानदार 121 रन बनाए। सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने कुल 202 रन बनाए। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

वनडे क्रिकेट में लगा चुके 33 शतक

रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे में साल 2007 में डेब्यू किया था। करियर के शुरुआती सालों में तो वह अच्छा नहीं कर पाए थे, लेकिन इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2013 में उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। रोहित ने अभी तक भारत के लिए 276 वनडे मैचों में कुल 11370 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक और 59 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

अंग्रेज बल्लेबाज ने तोड़ा 32 साल पुराना कीर्तिमान, विकेट्स की झड़ी के बीच जड़ा धमाकेदार शतक

इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर, इतने बजे से शुरू होंगे मैच; जानें पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल