1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस के लिए बजी खतरे की घंटी, रोहित शर्मा के अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस

मुंबई इंडियंस के लिए बजी खतरे की घंटी, रोहित शर्मा के अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 13, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 04:23 pm IST

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अभी तक आईपीएल का 19वां सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है, जिसमें चार मुकाबले खेलने के बाद उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब रोहित शर्मा के अगले मुकाबले में खेलने पर भी सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पांच बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस के लिए अब तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस ने अब तक इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पहले मैच में तो उन्होंने जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद लगातार तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब मुंबई इंडियंस के लिए एक और खतरे की घंटी बजी है, जिसमें उनके स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा का अगले मुकाबले में खेलना मुश्किल दिख रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में जब रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे, तो 19 के निजी स्कोर पर हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और फिर बाद में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर वापस नहीं आए थे।

रोहित की इंजरी के स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद  उपलब्धता होगी तय

मुंबई इंडियंस ने 12 अप्रैल को आईपीएल के इस सीजन में अपना चौथा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेला, जिसमें उन्हें 241 रनों का टारगेट मिला था। इस मैच में रोहित शर्मा जब ओपनिंग करने उतरे तो उन्होंने आगाज काफी बेहतर किया और 13 गेंदों में 19 रन बना चुके थे, लेकिन इसी दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या के चलते वह फीजियो की मदद ले चुके थे हालांकि उससे अधिक सुधार नहीं होने की वजह से रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी की गंभीरता को समझने के लिए उसका स्कैन कराने का फैसला लिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही ये तय हो पाएगा कि वह अगले मैच में खेलने उतरेंगे या नहीं।

अभी तक इस सीजन ऐसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा का अभी तक इस सीजन में बल्ले से सिर्फ एक मैच में कमाल देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं इसके बाद से उनका बल्ला खामोश ही देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने चार मैचों में खेलते हुए अब तक सिर्फ 137 रन ही बनाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस को लेकर बात की जाए तो वह अभी प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर 2 अंकों के साथ हैं और उन्हें अपना अगला मुकाबला 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

ये भी पढ़ें

2 लाख की आबादी वाले देश का बड़ा कारनामा, लगातार दूसरी बार U19 WC के लिए किया क्वालिफाई

RR के मैनेजर फोन चलाते कैमरे में हुए थे कैद, अब BCCI ने लिया एक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल