1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोवमन पॉवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, गेल-पूरन भी वेस्टइंडीज के लिए नहीं कर पाए ये काम

रोवमन पॉवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, गेल-पूरन भी वेस्टइंडीज के लिए नहीं कर पाए ये काम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 01, 2026 10:02 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 10:02 pm IST

IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सुपर-8 का मुकाबला खेल रही है। इस मैच में विंडीज टीम के बल्लेबाज रोवमन पॉवेल ने 34 रनों की अहम पारी खेली जिसमें वह 2 छक्के लगाने में कामयाब रहे।

Rovman Powell- India TV Hindi
रोवमन पॉवेल Image Source : AFP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं। इस मैच में विंडीज टीम के अनुभवी खिलाड़ी रोवमन पॉवेल जो अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे थे, उनके बल्ले से 19 गेंदों में 34 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली, जिसमें तीन चौके और 2 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे। रोवमन पॉवेल अपनी इस पारी के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल करने में कामयाब हो गए जो टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की तरफ से कोई दूसरा बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

रोवमन पॉवेल ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 150 छक्के

वेस्टइंडीज की टीम से अब तक टी20 इंटरनेशनल में एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जो काफी आसानी से किसी भी स्टेडियम में लंबे-लंबे छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। इसमें क्रिस गेल से लेकर निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड का नाम शामिल है, लेकिन रोवमन पॉवेल ने ऐसा काम किया जो ये भी दिग्गज खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सके थे। रोवमन पॉवेल वेस्टइंडीज के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे करने में कामयाब हुए हैं। रोवमन पॉवेल ने ये कारनामा अपने 117वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले कामयाब हुए हैं। वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज की तरफ से अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन का नाम है जिन्होंने 149 सिक्स लगाए थे।

वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • रोवमन पॉवेल - 150 छक्के
  • निकोलस पूरन - 149 छक्के
  • एविन लुईस - 136 छक्के
  • क्रिस गेल - 124 छक्के
  • शिमरन हेटमायर - 99 छक्के

वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 7वें खिलाड़ी हैं रोवमन पॉवेल

टी20 इंटरनेशनल में रोवमन पॉवेल 150 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले अभी तक के सिर्फ 7वें खिलाड़ी ही बन पाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम है, जो टी20 इंटरनेशनल में 205 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम का नाम है जो 193 छक्के टी20 इंटरनेशनल में लगाने में कामयाब हो सके हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा (भारत) - 205 छक्के
  • मुहम्मद वसीम (यूएई) - 193 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) - 177 छक्के
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 174 छक्के
  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 173 छक्के
  • ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 150 छक्के
  • रोवमन पॉवेल (वेस्टइंडीज) - 150 छक्के

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: हम वापस जाकर सोचेंगे कि हमें ODI में कैसे आगे बढ़ना है, टीम इंडिया की कप्तान ने क्लीन स्वीप होने पर दिया बड़ा बयान

IND vs WI: बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलट दिया पूरा खेल, कप्तान सूर्या की चाल से चकराई वेस्टइंडीज की टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल