भारतीय महिला टीम ने जब साल 2025 में घर पर खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था, तो उसके बाद सभी को उम्मीद थी कि यहां से टीम इंडिया का इस फॉर्मेट में अब अलग ही प्रदर्शन देखने को मिलेगा। हालांकि अब भारतीय टीम को जो अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है उन्हें वहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को इस सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। इसमें तीसरा वनडे मैच जो होबार्ट के स्टेडियम में खेला गया उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम 185 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब रही। वहीं इस सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी बड़ा बयान सामने आया है।
हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में मिली 185 रनों की बड़ी हार के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए दिए बयान में कहा कि मुझे लगता है कि कुल मिलाकर हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। T20 में हम सब कुछ सही कर रहे थे और ODI सीरीज में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला, इसी वजह से हमें इस तरह की हार का सामना करना पड़ा। वनडे एक लंबा गेम है और आपको बार-बार सही चीजें करते रहना होता है। मुझे लगता है कि हम बहुत सारी गलतियां की और इसका क्रेडिट ऑस्ट्रेलियन टीम को भी जाता है क्योंकि उन्होंने सच में अच्छा क्रिकेट खेला और हमें वापसी का मौका नहीं दिया। मुझे लगता है कि इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और निश्चित रूप से हम वापस जाकर सोचेंगे कि हमें ODI क्रिकेट में कैसे आगे बढ़ना है।
टीम इंडिया को अभी इस दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलना है जो 6 मार्च से पर्थ के वाका स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर हरमनप्रीत कौर ने भी बयान दिया कि सभी को अच्छी मानसिक स्थिति में रखना और यह बहुत जरूरी है। मुझे पता है कि हमारे पास तैयारी के लिए बहुत कम समय है लेकिन अब यह सिर्फ खुद पर विश्वास करने और खुद को अच्छी मानसिक स्थिति में रखने और टीम के लिए सही चीजें करने के बारे में है।
ये भी पढ़ें
लुंगी एनगिडी ने रच दिया टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास, बन गए अपने देश के नंबर 1 बॉलर
टीम इंडिया के गेंदबाज के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटा दिए 100 से ज्यादा रन
संपादक की पसंद