RR vs MI Live: आईपीएल 2024 का 38वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम 7वें पायदान पर बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मैच था। इससे पहले खेले गए मैच में भी राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था।