1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs BAN: साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत, डिफेंड किया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे छोटा टोटल

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत, डिफेंड किया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे छोटा टोटल

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 10, 2024 11:46 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 11:54 pm IST

T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के हीरो उनके गेंदबाज रहे।

T20 World Cup 2024- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत Image Source : GETTY

SA vs BAN T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थीं। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की। बता दें, साउथ अफ्रीका की टीम इस बार सुपर-8 मं पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। ये मैच काफी लो स्कोरिंग रहा, जहां साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम को जीत तक पहुंचाया। 

साउथ अफ्रीका ने बनाए सिर्फ 113 रन 

साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन तंजीम हसन साकिब की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को छह विकेट पर 113 रन के स्कोर पर रोक दिया। अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों से 46 रन की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए उस समय 79 रन की साझेदारी की जब टीम 23 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने 18 रन देकर तीन जबकि तास्किन अहमद ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मुस्ताफिजुर रहमान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन दिए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे लोएस्ट टोटल किया डिफेंड

114 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे लोएस्ट टोटल डिफेंड करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 119 रन का टारगेट डिफेंड किया था। टीम इंडिया ने ये कारनामा कल ही किया था। बता दें, साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में सबसे सफल गेंदबाज केशव महाराज रहे, उन्होंने 4 में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया को 2-2 सफलता मिली। 

टी-20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का दबदबा बरकरार

टी-20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। वहीं, दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 4 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें सभी मौकों पर भी बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें, साउथ अफ्रीका ग्रुप-डी में 3 जीत के बाद 6 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं बांग्लादेश को इस एडिशन में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। 

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों की खुली किस्मत, नई टीम में खेलते आएंगे नजर

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हुए रोहित शर्मा के फैन, कहा उनकी कप्तानी के कारण जीती टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल