1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने पर सचिन से लेकर विराट तक हुए खुश, दिग्गजों ने खास अंदाज में दी बधाई

भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने पर सचिन से लेकर विराट तक हुए खुश, दिग्गजों ने खास अंदाज में दी बधाई

 Published : Nov 03, 2025 06:45 am IST,  Updated : Nov 03, 2025 06:55 am IST

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया। फाइनल में भारतीय टीम की गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

indian women cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारतीय टीम टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को धमाकेदार अंदाज में 52 रनों से शिकस्त दी। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। शेफाली ने  पारी का आगाज करते हुए 78 गेंद में 87 रन की आक्रामक पारी खेलने के बाद अपनी स्पिन गेंदबाजी से दो विकेट भी लिए। वहीं दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक लगाया और पांच विकेट भी झटके। अब भारतीय टीम के वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद दिग्गज प्लेयर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 1983 ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। आज, हमारी महिला क्रिकेट टीम ने सचमुच कुछ खास किया है। उन्होंने देश भर की अनगिनत युवा लड़कियों को बल्ला और गेंद उठाकर मैदान में उतरने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित किया है कि वे भी एक दिन ट्रॉफी उठा सकती हैं।

भारतीय महिला टीम की जीत पर विराट कोहली ने लिखा है कि आपने अपने निडर क्रिकेट और पूरे आत्मविश्वास से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आने वाली पीढ़ियां इससे प्रेरणा लेंगी। आप सभी तारीफ के हकदार हैं और इस पल का भरपूर आन्नद लें।

सपना हो गया साकार: मिताली राज

मिताली राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने दो दशकों से भी ज्यादा तक यह सपना देखा है कि भारतीय महिला प्लेयर्स को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते हुए देखूं। अब वह सपना आखिरकार साकार हो गया है। आपने सिर्फ एक ट्रॉफी ही नहीं जीती है। बल्कि आपने भारतीय महिला क्रिकेट के लिए धड़कते हर दिल को जीत लिया। जय हिंद।

युवराज सिंह ने इन प्लेयर्स की तारीफों के बांधे पुल

युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय क्रिकेट में एक नया युग शुरू हो रहा है। यह सब हमारी महिला खिलाड़ियों के साहस और कौशल की बदौलत है। उन्होंने शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के प्रदर्शन की भी तारीफ की है।

झूलन गोस्वामी ने दीप्ति और शेफाली की तारीफ की

भारतीय महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने लिखा है कि वर्ल्ड कप जीतने का मेरा सपना था और तुमने इसे साकार कर दिया। शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा दोनों का प्रदर्शन कमाल का रहा है।

विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है कि चैंपियंस। हर चौके हर विकेट और अपने जज्बे से पूरे देश का दिल जीत लिया। हमारी विश्व चैंपियन लड़कियों पर गर्व है। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने पूरी पीढ़ी को सपना दे दिया जीतने का।

नीरज चोपड़ा ने दे दी बधाई

भारत के लिए ओलंपिक में जैवलिन में दो मेडल जीत चुके नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीतने पर बधाई। क्या शानदार प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब किया अपने नाम

वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के साथ टीम इंडिया पर हुई धनवर्षा, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने करोड़ रुपये

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल