1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम तक गए, फिर भी नहीं मिलाया हाथ, पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा खुलासा

IND vs PAK: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम तक गए, फिर भी नहीं मिलाया हाथ, पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा खुलासा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 02, 2026 03:48 pm IST,  Updated : May 02, 2026 03:48 pm IST

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच नो-हैंडशेक को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मैच के बाद उनकी टीम भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए ड्रेसिंग रूम तक गई, लेकिन दरवाजा बंद मिला।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर मुकाबला हमेशा से रोमांच के साथ-साथ भावनाओं से भी भरा रहा है। लेकिन अब यह प्रतिद्वंद्विता सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पिछले कुछ सालों में यह खिलाड़ियों के व्यवहार में भी दिखने लगी है।  पिछले कुछ सालों में जब भी दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ है, तो दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हैंडशेक नहीं हुआ है। अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के दौरान हुए नो-हैंडशेक विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है।

ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद मिला

पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि उनकी टीम मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए उनके ड्रेसिंग रूम तक गई थी, लेकिन दरवाजा बंद मिला। गौरतलब है कि एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच नो-हैंडशेक पॉलिसी की शुरुआत हुई थी। आगा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें टॉस से ठीक पहले इस फैसले के बारे में जानकारी दी गई थी।  उन्होंने कहा कि वह टॉस के लिए गए थे। उससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जहां हैंडशेक हुआ था। लेकिन जब वह टॉस के लिए जा रहे थे, तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि हैंडशेक नहीं होगा।

उन्होंने आगे बताया कि मैच रेफरी ने उन्हें अलग ले जाकर कहा कि मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया जाएगा। इस पर आगा ने जवाब दिया कि उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तान टीम ने खेल भावना दिखाते हुए भारतीय टीम से मिलने की कोशिश की।

आगा ने घटना को बताया गलत

आगा ने कहा कि हम मैच हार गए थे और हम उनके ड्रेसिंग रूम में हैंडशेक के लिए गए, लेकिन उन्होंने तब भी हाथ नहीं मिलाया। सलमान अली आगा ने इस घटना पर असहमति जताई और कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए गलत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वह कई बार कह चुके हैं कि यह सही नहीं है। जब हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो लोग हमें देखते हैं, बच्चे हमें फॉलो करते हैं। अगर हम ऐसा करेंगे, तो इसका असर नीचे तक जाएगा।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर जेमिसन को सेलिब्रेशन करना पड़ गया भारी, BCCI ने लगाई कड़ी फटकार

केएल राहुल IPL इतिहास में इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय ओपनर खिलाड़ी, कोहली अब तक हासिल नहीं कर सके ये उपलब्धि

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल