1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू को देखना पड़ा ऐसा बुरा दिन, धोनी-पंत सहित सभी भारतीय विकेटकीपर्स को खराब लिस्ट में छोड़ा पीछे

संजू को देखना पड़ा ऐसा बुरा दिन, धोनी-पंत सहित सभी भारतीय विकेटकीपर्स को खराब लिस्ट में छोड़ा पीछे

 Published : Nov 13, 2024 09:48 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 09:52 pm IST

Sanju Samson: संजू सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सभी की उम्मीदों के उलट बड़ी पारी नहीं खेल पाए और जीरो रन पर आउट हो गए।

Sanju Samson- India TV Hindi
Sanju Samson Image Source : AP

Sanju Samson Career: संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में बेहतरीन शतक लगाया था। तब उन्होंने 107 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने दमदार सेंचुरी जड़ी थी और ऐसा लगा था कि वह फॉर्म में लौट गए आए हैं। लेकिन पिछले दो मैचों में रन बनाना तो दूर वह क्रीज पर टिकने के लिए तरस रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए और जीरो रन पर आउट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खराब रिकॉर्ड बना दिया है। 

खराब लिस्ट में टॉप पर पहुंचे संजू

संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वह T20I में विकेटकीपर के तौर पर 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं। घटिया  लिस्ट में उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। पंत भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर T20I में चार बार जीरो पर आउट हुए हैं। लगातार दो बार जीरो पर आउट होने की वजह से संजू को अपने करियर में ये बुरा दिन देखना पड़ा। 

T20I में जीरो पर आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट: 

  • संजू सैमसन- 5 बार 
  • ऋषभ पंत- 4 बार 
  • महेंद्र सिंह धोनी- 1 एक बार 
  • ईशान किशन- एक बार 
  • केएल राहुल- एक बार 
  • जितेश शर्मा- 1 बार

ओवरऑल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह तीसरे सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर हैं। वह 6 बार जीरो पर आउट हुए हैं। पहले नंबर पर रोहित शर्मा काबिज हैं। वह अभी तक 12 बार जीरो पर आउट हुए हैं। T20I में 7 बार जीरो पर आउट होने के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। 

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज: 

  • रोहित शर्मा- 12 बार 
  • विराट कोहली- 7 बार 
  • संजू सैमसन- 6 बार 
  • केएल राहुल- 5 बार 

T20I में लगा चुके हैं दो शतक

संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए साल 2015 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। शुरुआती करियर में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसी वजह से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे और दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने अपनी जगह पक्की कर ली। इसी वजह से उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिल पाए। उन्होंने अभी तक 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 701 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल