1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने की चौकों-छक्कों की बारिश, तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने की चौकों-छक्कों की बारिश, तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 02, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 03:53 pm IST

Sanju Samson Record: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

Sanju Samson Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस मैच में टीम इंडिया की जीत में सबसे अहम भूमिका संजू सैमसन ने निभाई। उन्होंने इस मुकाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने कुल 16 बाउंड्रीज लगाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

संजू सैमसन ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

संजू सैमसन ने इन 16 बाउंड्रीज के साथ रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 41 गेंदों में 92 रन की पारी खेली थी। इस पारी में रोहित ने कुल 15 बाउंड्रीज लगाई थी। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए थे।

लिस्ट में किन प्लेयर्स का नाम है शामिल?

टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से सूर्यकुमार यादव और सुरेश रैना का नाम है। रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2010 में 101 रन की पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने 14 बाउंड्रीज लगाए थे। वहीं इसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मैच में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 14 बाउंड्रीज लगाए थे। इसके बाद लिस्ट में ईशान किशन का नाम है, उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 77 रनों की पारी के दौरान 13 चौके-छक्के लगाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा है शानदार

इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अभी तक शानदार रहा है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में मिली थी। उसके अलावा टीम इंडिया ने अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है और खिताब जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है। अब टीम इंडिया को टाइटल डिफेंड करने के लिए सेमीफाइनल और फाइनल मैच जीतना होगा। भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होने वाला है। ये मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

19 साल पहले खेले गए IND vs PAK मैच को रोहित शर्मा ने बताया अपना फेवरेट, विराट को लेकर दिया बड़ा बयान

सूर्या के पास केन विलियमसन और ABD जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका, सिर्फ 17 रनों की दरकार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल