Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने ईशान किशन की टीम के खिलाफ ठोका दमदार शतक, सिर्फ 42.3 ओवर में चेज किया 312 रन का टारगेट

संजू सैमसन ने ईशान किशन की टीम के खिलाफ ठोका दमदार शतक, सिर्फ 42.3 ओवर में चेज किया 312 रन का टारगेट

Written By: Hitesh Jha Published : Jan 03, 2026 05:11 pm IST, Updated : Jan 03, 2026 05:11 pm IST

संजू सैमसन इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में केरला की टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया है।

Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : PTI संजू सैमसन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं। झारखंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। 312 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने समझदारी से बल्लेबाजी की और मात्र 90 गेंद पर शतक पूरा कर लिया। यह उनके लिस्ट ए करियर का चौथा शतक है। इस मैच को केरल की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया।

संजू सैमसन ने 90 गेंदों में लगाया शतक

भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 3 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी इस सीजन का पहला मैच झारखंड के खिलाफ खेला। इस मैच में सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। 312 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने समझदारी से बल्लेबाजी की और मात्र 90 गेंद पर शतक पूरा कर लिया। यह उनके लिस्ट ए करियर का चौथा शतक है। वहीं केरल की टीम ने इस टारगेट 42.3 ओवर में हासिल कर लिया। झारखंड के गेंदबाज 312 रन के टारगेट को डिफेंड नहीं कर सके।

101 रन बनाकर आउट हुए सैमसन

सैमसन इस मैच में 95 गेंद पर तीन छक्के और 9 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने साथी सलामी बल्लेबाज रोहन कुन्नुमल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की और यहीं से केरल के लिए इस मैच में जीत लगभग पक्की हो गई थी। कुन्नुमल 78 गेंद पर 11 छक्के और आठ चौके की मदद से 124 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बाबा अपराजित 41 और विष्णु विनोद 40 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वनडे टीम में नहीं मिली सैमसन को जगह

संजू सैमसन को इस शतक का कुछ खास फायदा नहीं हुआ। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस शतक के बाद संजू को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी दूसरे विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को जगह मिली है। वहीं वनडे में भारत के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर इस वक्त केएल राहुल हैं।

वनडे फॉर्मेट में कैसा रहा संजू का रिकॉर्ड

वनडे फॉर्मेट में संजू सैमसन को अबतक 16 मैच में खेलने का मौका मिला है। यहां  उन्होंने 14 पारियों में उन्होंने 56.67 की शानदार औसत से 510 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक शतक और तीन अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए अपने आखिरी वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। बोलेंड पार्क में खेले गए इस मैच में सैमसन ने 114 गेंद पर 108 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उसके बाद से उन्हें वनडे खेलने का मौका नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें

अर्शदीप सिंह का विजय हजारे ट्रॉफी में खोला पंजा, पंजाब ने 38 गेंदों में मुकाबला किया खत्म

वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल हुए फिट, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement