1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Thailand Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में दिखाया कमाल, फाइनल में पक्की की जगह

Thailand Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में दिखाया कमाल, फाइनल में पक्की की जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 16, 2026 03:59 pm IST,  Updated : May 16, 2026 03:59 pm IST

Thailand Open 2026: भारतीय पुरुष स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इस बार थाईलैंड ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने सेमीफाइनल में मलेशिया की जोड़ी को मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty- India TV Hindi
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी Image Source : AFP

थाईलैंड ओपन 2026 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय स्टार पुरुष जोड़ी का इस सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने के काफी करीब पहुंच गए हैं। पिछली बार सात्विक और चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में अपनी जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन इस बार पहुंचने के साथ उनके पास तीसरी बार इस खिताब को जीतने का मौका है। पुरुष युगल में सात्विक-चिराग का सेमीफाइनल मुकाबले में सामना मलेशिया की जोड़ी से हुआ जिसमें उन्होंने तीन सेटों तक चले इस रोमांचक मैच को 2-1 के अंतर से अपने नाम किया और फाइनल मैच का टिकट हासिल कर लिया जहां पर अब उनका सामना इंडोनेशिया की जोड़ी से होगा।

पहले सेट में हार के बाद सात्विक-चिराग ने की शानदार वापसी

दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग का सामना थाईलैंड ओपन 2026 के सेमीफाइनल में सामना 9वें रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन से था। इस मैच के पहले सेट में मलेशियाई जोड़ी का दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने 21-19 के अंतर से जीत हासिल की और मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे सेट से सात्विक -चिराग ने अपने दबदबे का एहसास करना के साथ 22-20 के अंतर से जीत हासिल करने के साथ मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब सभी का ध्यान इस मुकाबले के तीसरे और निर्णायक सेट पर था। सात्विक और चिराग ने जीत की लय को बरकरार रखने के साथ मलेशिया की जोड़ी को वापसी का कोई मौका ना देते हुए 21-16 के अंतर से जीत हासिल की और इस मुकाबले का अंत 82वें मिनट में करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।

फाइनल में होगा इंडोनेशिया की जोड़ी से सामना

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन का खिताब इससे पहले साल 2019 और 2024 में अपने नाम किया था, जिसमें अब वह तीसरी बार इसे जीतने के करीब पहुंच चुके हैं। फाइनल मैच में उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से 17 मई को होगा, जिन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी को सीधे दो सेटों में 21-15 और 21-18 के अंतर से मात देने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है।

ये भी पढ़ें

हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम के नए हेड कोच का किया ऐलान, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी संभालेगा जिम्मेदारी

'मुझे विदेशी कोच नियुक्त करने की वजह से हटाया गया'; पीआर श्रीजेश के आरोपों पर अब आया हॉकी इंडिया का जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल