1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इस खास क्लब में कर ली एंट्री

वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इस खास क्लब में कर ली एंट्री

 Published : Jul 21, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 12:40 pm IST

वेस्टइंडीज के शे होप और शिमरन हेटमायर ने टी20 इंटरनेशनल में अब एक हजार रन पूरे करने में कामयाबी हासिल कर ली है।

shai hope- India TV Hindi
शे होप Image Source : GETTY

West Indies vs Australia: टेस्ट सीरीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू हो गई है। इसका पहला मैच खेला गया, जिसे जीता तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने, लेकिन खास बात ये रही कि वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। जो काम अब तक टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए कुछ चुनिंदा बल्लेबाज ही कर पाए हैं, वो काम अब शे होप और शिमरन हेटमायर ने भी कर दिया है। ये उनके लिए खास उपलब्धि है। 

शे होप और शिमरन हेटमायर ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 1000 रन

वेस्टइंडीज के शे होप और शिमरन हेटमायर के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच काफी अहम रहा। दोनों खिलाड़ियों ने अब इस फॉर्मेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में शे होप ने 39 बॉल पर शानदार 55 रनों की पारी खेली, इस दौरान चार चौके और तीन छक्के उनके बल्ले से आए। वहीं बात अगर शिमरन हेटमायर की करें तो उन्होंने 19 बॉल पर तूफानी 38 रन बनाए। हेटमायर ने 2 चौके और 3 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज तो नहीं कर पाई, लेकिन एक हजार रन इन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पूरे कर लिए हैं। 

ऐसा रहा है इन दोनों प्लेयर्स का करियर 

शे होप ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 1050 रन बना लिए हैं। उनके नाम अब तक इस फॉर्मेट में कोई शतक तो नहीं है, लेकिन सात अर्धशतक जरूर उन्होंने लगाने का काम किया है। शिमरन हेटमायर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 1021 रन बना लिए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 5 अर्धशतक दर्ज हैं। 

सीरीज में खेले जाएंगे पांच मुकाबले

बात अगर सीरीज की करें तो दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। अभी भले ही ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीत लिया हो, लेकिन वेस्टइंडीज के पास भी वापसी का मौका है। देखना होगा कि सीरीज किस तरह जाती है, वहीं इस दौरान और कौन कौन से नए कीर्तिमान बनते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल