1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश क्रिकेट में शाकिब अल हसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस फॉर्मेट में बनाए गए टीम के कप्तान

बांग्लादेश क्रिकेट में शाकिब अल हसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस फॉर्मेट में बनाए गए टीम के कप्तान

 Written By: Jitendra Kumar @jitendrak23
 Published : Jun 02, 2022 05:19 pm IST,  Updated : Jun 02, 2022 05:19 pm IST

पहले भी शाकिब दो बार बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानी संभाल चुके हैं। इस दौरान उनकी अगुवाई में टीम ने कुल 14 मैच जीते। शाकिब को पहली बार साल 2009 में मशरफे मुर्तजा के चोटिल होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश का टेस्ट कप्तान बनाया गया था।

Shakib Al Hasan,  Bangladesh Test Captain,  Shakib Al Hasan Captain,  BCB,  Bangladesh Cricket Board- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट लेने के बाद शाकिब अल हसन  Image Source : GETTY

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। शाकिब को यह जिम्मेदारी मोमिनुल हक के द्वारा टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद दी गई है। वहीं लिटन दास टीम के उप कप्तान होंगे। मोमिनुल को साल 2019 में तब बांग्लादेश का टेस्ट कप्तान बनाया गया था जब शाकिब को आईसीसी ने करप्शन चार्ज में बैन किया था। मोमिनुल   की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम ने तीन टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत भी शामिल थी। वहीं इस दौरान टीम ने दो मैच ड्रॉ किए जबकि जबकि 12 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले भी शाकिब दो बार बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानी संभाल चुके हैं। इस दौरान उनकी अगुवाई में टीम ने कुल 14 मैच जीते। शाकिब को पहली बार साल 2009 में मशरफे मुर्तजा के चोटिल होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। इसके बाद साल 2017 में मुशफिकुर रहीम की जगह उन्हें टीम की कमान सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

वहीं शाकिब के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के लिए कुल 61 मैचों में प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी में टीम के लिए 224 विकेट हासिल किए हैं। गेंदबाजी में शाकिब का बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन खर्च कर 7 विकेट लेने का है।

इसके अलावा बल्लेबाजी शाकिब ने 4113 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में शाकिब का औसत 39.17 का रहा है। वहीं बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर ने पांच शतक और 27 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। वहीं लाल गेंद क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 217 रन का है। टेस्ट के अलावा शाकिब बांग्लादेश के लिए 221 वनडे और 96 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल