शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। दोनों ने साल 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और इसके बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। धवन की गर्लफ्रेंड सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं। सोफी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने फोटोज भी खूब शेयर करती हैं।
शिखर धवन ने किया पोस्ट
शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुस्कान से लेकर सपनों तक हमने सब कुछ शेयर किया है। सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी हैं। हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है। शिखर और सोफी।
फरवरी 2026 में हो सकती है दोनों की शादी
सोफी शाइन मार्केटिंग और मैनेजमेंट के व्यापार में हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कैसलट्रॉय कॉलेज से पढ़ाई की है। फिलहाल वह अबू धाबी में एक कॉर्पोरेशन में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं। कई रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2026 में दिल्ली एनसीआर में यह कपल शादी कर सकता है।
धवन ने साल 2023 में आयशा मुखर्जी से हो चुका तलाक
शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से पहली शादी की थी। इन दोनों के एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम जोरावर है। लेकिन बाद में इस कपल का साल 2023 में तलाक हो गया। धवन के साथ शादी से पहले आयशा तलाकशुदा थीं।
भारतीय टीम के लिए खेल चुके तीनों फॉर्मेट
शिखर धवन भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं और वह साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने अभी तक 34 टेस्ट मैचों में कुल 2315 रन बनाए हैं। इसके अलावा 167 वनडे मैचों में उनके नाम पर 6793 रन दर्ज हैं। वहीं 68 T20I मैचों 1759 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ल से 11 अर्धशतक निकले हैं।
यह भी पढ़ें:
बांग्लादेश ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, ICC पर लगाया मनगढ़ंत आरोप
Vijay Hazare Trophy: दो टीमों की सेमीफाइनल में सीट पक्की, इस दिन होगा बाकी का फैसला