1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 इन 3 खिलाड़ियों के लिए साबित होगा लकी! डूबते करियर को मिल सकता है सहारा

IPL 2023 इन 3 खिलाड़ियों के लिए साबित होगा लकी! डूबते करियर को मिल सकता है सहारा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 14, 2023 05:30 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 05:30 pm IST

IPL 2023 में तीन खिलाड़ियों कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ये खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

CSK Team - India TV Hindi
CSK Team Image Source : IPLT20.COM

IPL 2023 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। दर्शकों को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल 2023 में कई उम्रदराज खिलाड़ी भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। ऐसे में इन प्लेयर्स के डूबते करियर को भी सहारा मिल सकता है। आइए जानते हैं, इन खिलाड़ियों के बारे में। 

1. अजिंक्य रहाणे   

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वहीं, पिछले तीन आईपीएल सीजन में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए थे। फिर आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। इसके बाद उनके प्रदर्शन में निखार आ गया है और वह आईपीएल 2023 में खूब रन बना रहे हैं। आईपीएल 2023 के 2 मैचों में उन्होंने अब तक 92 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वह एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। 

2. शिखर धवन 

शिखर धवन तीनों ही फॉर्मेट से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2023 में उन्होंने अपनी धमाकेदार बैटिंग से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने आईपीएल 2023 के चार मैचों में 233 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 99 रनों की तूफानी पारी खेली है। धवन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अगर वह इसी तरह से रन बनाते रहे, तो वह टीम इंडिया में वापसी करने के बड़े दावेदार होंगे। 

3. वेंकटेश अय्यर 

वेंकटेश अय्यर खराब फॉर्म की वजह से ही टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। लेकिन आईपीएल 2023 में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है और अपने दम पर केकेआर को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 3 मैचों में 120 रन बनाए हैं, जिसमें 83 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है, जो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल