1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन गिल, इतनी पारियों में कर लिए पूरे

IPL में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन गिल, इतनी पारियों में कर लिए पूरे

 Published : Apr 10, 2024 11:12 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 12:30 am IST

Shubman Gill: शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने 72 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं।

Shubman Gill- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : AP

Shubman Gill Completes 3000 Runs: शुभमन गिल ने पिछले कुछ सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहें वह टीम इंडिया के लिए खेल रहे हों या आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए। उन्होंने अपने बल्ले की धमक दिखाई है। वह एक बार क्रीज पर सेट हो जाएं तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जिससे वह विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकें। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

गिल ने IPL में पूरे किए 3000 रन 

शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 रन बनाए हैं। लेकिन इस मैच में 27वां रन बनाते ही उन्होंने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 94वें पारियों में आईपीएल में अपने तीन हजार रन पूरे किए हैं और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। वॉर्नर ने भी इतनी पारियों में तीन हजार रन पूरे किए थे। आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल की 75 पारियों में ऐसा किया था। केएल राहुल ने 80 पारियों में ऐसा किया था। वहीं जोस बटलर ने 85 पारियों में तीन हजार आईपीएल रन पूरे किए थे। 

IPL में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी: 

  • 75 पारियां- क्रिस गेल
  • 80 पारियां- केएल राहुल
  • 85 पारियां- जोस बटलर
  • 94 पारियां- शुभमन गिल*
  • 94 पारियां- डेविड वार्नर
  • 94 पारियां- फाफ डु प्लेसिस

शुभमन गिल आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले युवा खिलाड़ी भी बने हैं। उन्होंने 24 साल 215 दिन की उम्र में ऐसा किया था। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 26 साल 186 दिन की उम्र में ऐसा किया था। संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में तीन हजार रन 26 साल 320 दिन की उम्र में पूरे किए थे। 

IPL में तीन हजार रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी: 

  • शुभमन गिल- 24 साल 215 दिन
  • विराट कोहली- 26 साल 186 दिन  
  • संजू सैमसन- 26 साल 320 दिन
  • सुरेश रैना- 27 साल 161 दिन
  • रोहित शर्मा- 27 साल 343 दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल