1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय

 Published : Jul 03, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 05:05 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी की है। दूसरे दिन अपनी पारी में 150 रन बनाते ही उन्होंने बड़ा कमाल करते हुए विराट कोहली को पीछे कर दिया है।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया है और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। उनकी वजह से ही पहले दिन भारतीय टीम 300 रनों के स्कोर को पार कर पाई। गिल ने दूसरे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी की और वह अभी 150 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने दूसरे दिन अपनी पारी में 150 रन बना लिए हैं। इसी के साथ वह बर्मिंघम के मैदान पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले कोहली ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान पर 149 रनों की पारी खेली थी। गिल अब बर्मिंघम के मैदान पर 150 रनों की टेस्ट पारी खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था।

shubman gill
Image Source : GETTYशुभमन गिल

टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 की पोजीशन पर कर रहे कमाल

शुभमन गिल ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए साल 2020 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग और नंबर-3 पर भी बल्लेबाजी की है। फिलहाल वह विराट कोहली के संन्यास के बाद नंबर-4 पर खेल रहे हैं और इसी पोजीशन पर उन्होंने बैक टू बैक दो शतक जड़ दिए हैं। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट मैचों में कुल 2163 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

लगातार लगाए दो टेस्ट शतक

शुभमन गिल ने इससे पिछले मैच में भी 147 रनों की पारी खेली थी। अब दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया है। टेस्ट कप्तान बनते ही उनकी बल्लेबाजी में नई जान आ गई है। इंग्लैंड दौरे पर वह टीम के लिए सबसे बड़े संकटमोचन साबित हुए हैं।

गिल और जायसवाल ने की दमदार बल्लेबाजी

दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला। इसके बाद टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, जब पिछले मैच में शतक जड़ने वाले केएल राहुल यहां बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर ने 31 रन बनाए। फिर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हुए और सिर्फ 13 रनों से अपने शतक से चूक गए। दूसरी तरफ गिल ने दमदार शतक लगाया और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

यह भी पढ़ें:

कार एक्सीडेंट में 28 साल के दिग्गज खिलाड़ी की हुई मौत, हाल ही में हुई थी शादी

वैभव सूर्यवंशी की सुनामी में पानी मांगते दिखे इंग्लैंड के गेंदबाज, ऋषभ पंत के क्लब का बने हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल