1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की बराबरी

शुभमन गिल ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की बराबरी

 Published : Feb 02, 2023 12:06 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 12:06 pm IST

Shubman Gill : शुभमन गिल ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक लगा दिया है। इससे पहले वे टेस्ट और वनडे में भी शतक लगा चुके हैं। यानी उनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक हो गए हैं।

Shubman Gill- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : GETTY

Shubman Gill Centuries : शुभमन गिल टीम इं​डिया के अब स्टार खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार शतक लगाया और तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को ​डिसाइडर मैच में 168 रन से हरा दिया और अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान शुभमन गिल का ही रहा। शुभमन गिल ने इस बीच मैच में सुरेश रैना का कीर्तिमान तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, एक ही झटके में वे सचिन तेंदुलकर और पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली की बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं। 

Shubman Gill
Image Source : PTIShubman Gill

शुभमन गिल ने भारत के लिए सबसे कम में उम्र में लगाया टी20 इंटरनेशनल शतक 

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। अब वे भारत की ओर से सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल की उम्र एक फरवरी 2023 को 23 साल और 146 दिन थी। इससे पहले ये कीर्तिमान सुरेश रैना के नाम पर था, जिन्होंने 23 साल और 156 दिन की उम्र में पहला टी20 इंटरनेशन शतक लगाया था। वहीं अगर टेस्ट ​क्रिकेट की बात करें तो भारत की ओर से सबसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर ने शतक लगाया था। जब उनका पहला शतक आया तब उनकी उम्र 17 साल 107 दिन की थी। वहीं वनडे में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का कीर्तिमान बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे विनोद कांबली के नाम है। उन्होंने जब अपना पहला वनडे शतक लगाया था, तब उनकी उम्र 21 साल की थी। यानी अब शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं, लेकिन देखना ये भी दिलचस्प होगा कि क्या शुभमन गिल का रिकॉर्ड कोई और खिलाड़ी तोड़ पाएंगे या फिर आने वाले कई साल तक ये रिकॉर्ड यूं ही बरकरार रहेगा। 

Shubman Gill
Image Source : PTIShubman Gill

शुभमन गिल ने 200 के स्ट्राइक रेट से की न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी
शुभमन गिल की पारी की बात की जाए तो वे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनसे आप सधी हुई और धीरज वाली पारी की उम्मीद करते हैं। वे मैदान पर आकर आड़े तिरछे स्ट्रोक नहीं खेलते हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन जैसे जैसे उनकी पारी आगे बढ़त गई, उन्होंने तेजी से आक्रामक खेलना भी शुरू कर दिया। 20 ओवर के मैच में शतक लगाना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन शुभमन ​गिल ने ये भी कर दिखाया। उन्होंने 63 गेंद पर 126 रन बनाए। यानी उनका स्ट्राइक रेट पूरा 200 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से सात छक्के आए और 12 चौके उन्होंने लगाए। वे अब भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल