1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने लगाया दोहरा शतक, पूरे स्टाइल में रचा इतिहास, तोड़ा ईशान का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने लगाया दोहरा शतक, पूरे स्टाइल में रचा इतिहास, तोड़ा ईशान का रिकॉर्ड

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jan 18, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 05:51 pm IST

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने एक महीने से थोड़े ज्यादा का वक्त लेकर ईशान किशन के खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Shubman Gill 200- India TV Hindi
Shubman Gill 200 Image Source : BCCI TWITTER

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया और देखते ही देखते उसे दोहरे शतक में बदल दिया। गिल ने हैदराबाद में जबरदस्त पारी खेली और वनडे इतिहास का 10वां दोहरा शतक लगा दिया। यह किसी भारतीय क्रिकेटर की ओर से आया सातवां दोहरा शतक है। उन्होंने दोहरे शतक के आंकड़े को बड़े स्टाइल में छुआ। गिल ने लगातार तीन छक्के लगाए और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

शुभमन गिल ने तोड़ा ईशान का रिकॉर्ड

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच में जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब उनकी उम्र 23 साल 132 दिन थी। यानी उम्र के इस पड़ाव पर दोहरा शतक लगाकर वह सबसे कम उम्र में इस माइलस्टोन को छूने वाले बल्लेबाज बन गए। गिल ने इस कमाल की पारी के बदौलत ईशान किशन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जिन्होंने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। ईशान ने चट्टोग्राम में ये दोहरा शतक 24 साल 145 दिन की उम्र में ठोककर सबसे कम उम्र में इस मील के पत्थर को पार करने का कीर्तिमान बनाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।  

Shubman Gill celebrates his double century in the first ODI  against New Zealand
Image Source : BCCIShubman Gill celebrates his double century in the first ODI against New Zealand

शुभमन के ऐतिहासिक 3 सिक्स की कहानी

भारतीय पारी के 48 ओवर के बाद शुभमन गिल 142 गेंदों में 182 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उनके सामने दोहरा शतक लगाने का मौका था पर गेंदें काफी कम थी। गेंद कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने थामी और उनकी पहली डिलीवरी पर ही शुभमन ने गेंद को हवा कर दिया। उन्होंने लेग साइड में छक्का मारा और 188 के स्कोर पर पहुंच गए।

शुभमन ने ऐसे लगाया लगातार दूसरा छक्का

फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से लगातार दूसरे छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया। इस जोरदार शॉट के साथ वह 194 के स्कोर पर पहुंच गए। अब डबल सेंचुरी से वह सिर्फ एक छक्के की दूरी पर खड़े थे।

शुभमन ने लगातार तीसरा छक्का लगाकर पूरे किए 200 रन

49वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन यॉर्कर के अंदेशा में क्रीज की गहराई में खड़े हुए और गेंद पर अपने बल्ले को हथौड़े की तरह घुमाकर दे मारा। तकनीकी तौर पर एक सही शॉट खेलते हुए गिल ने लगातार तीसरा छक्का जड़कर 145 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया।

Shubman Gill celebrates his double century in the first ODI  against New Zealand
Image Source : PTIShubman Gill celebrates his double century in the first ODI against New Zealand
 

शुभमन गिल ने इस पारी में शतक के आंकड़े को 87 गेंदों में छुआ और इसे दोगुना करने के लिए कुल 145 गेंदें खेली। यानी उन्होंने उन्होंने अपनी पारी का दूसरा सैकड़ा लगाने के लिए कुल 58 गेंदों का सामना किया। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पारी में 149 गेंदों में 139.59 के स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल