1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 के बीच में इस टीम के लिए आई बुरी खबर, कप्तान के लिए लिया गया ऐसा फैसला

IPL 2025 के बीच में इस टीम के लिए आई बुरी खबर, कप्तान के लिए लिया गया ऐसा फैसला

 Published : Apr 20, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 03:05 pm IST

Gujarat Titans Captain: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट की वजह से बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है।

आईपीएल 2025 में सभी टीमों के कप्तान- India TV Hindi
आईपीएल 2025 में सभी टीमों के कप्तान Image Source : TWITTER

गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को शानदार अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। इसके बाद गुजरात ने जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड की बेहतरीन पारियों की वजह से ही टारगेट हासिल कर लिया। बटलर ने 97 रनों की पारी खेली। लेकिन अब जीत के बाद गुजरात टाइटंस की टीम को तगड़ा झटका लगा है और कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है।

गिल पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। यह IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस बार स्लो ओवर रेट अपराधों के लिए लगने वाले बैन को हटा दिया है। अब स्लो ओवर रेट की वजह से आईपीएल कप्तानों को डिमेरिट अंक और जुर्माना लगाया जाता है।

प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंची गुजरात टाइटंस की टीम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करके गुजरात टाइटंस को खूब फायदा हुआ है और वह मौजूदा सीजन की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक इस सीजन में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें पांच में जीत दर्ज की है और दो मुकाबले हारे हैं। 10 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.984 है। उसके अभी मौजूदा सीजन में 7 मुकाबले बचे हुए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बहुत ही ज्यादा हैं।

बटलर ने खेली बड़ी पारी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के लिए जोस बटलर ने 54 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल हैं। शेरफेन रदरफोर्ड ने 43 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। वहीं टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल