Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल को मिला ICC का बड़ा अवार्ड, बाबर आजम की बादशाहत को चुनौती

शुभमन गिल को मिला ICC का बड़ा अवार्ड, बाबर आजम की बादशाहत को चुनौती

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 12, 2025 04:56 pm IST, Updated : Mar 12, 2025 04:56 pm IST

Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म होते ही आईसीसी ने भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना है। शुभमन गिल ने स्टीव स्मिथ और ग्लेन फिलिप्स को पछाड़कर ये अवार्ड अपने नाम किया है।

shubman gill virat kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI शुभमन गिल और विराट कोहली

ICC Player of the Month Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। टीम इंडिया की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा। अब आईसीसी ने उन्हें बड़े अवार्ड के लिए चुना है। हालांकि आईसीसी ने इस अवार्ड के लिए शुभमन गिल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को भी नॉमिनेट किया था, लेकिन विजेता बनकर निकले शुभमन गिल। उन्हें ये अवार्ड फरवरी महीने के लिए दिया गया है। 

शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ 

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को फरवरी 2025 के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है। उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ और ग्लेन​ फिलिप्स को पछाड़ कर इस अवार्ड पर कब्जा किया है। शुभमन गिल को तीसरी बार आईसीसी ने इस अवार्ड के लिए चुना है। बात अगर फरवरी महीने की करें तो शुभमन गिल ने इस दौरान 406 रन बनाए थे। इसमें भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैच शामिल रहे। इस दौरान शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट और औसत कमाल का रहा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में हर बार शुभमन गिल ने 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी। इसके बाद जब वे चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच के लिए मैदान में उतरे तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में शतक लगाकर अपने फार्म के बारे में बता दिया था। 

बाबर आजम की बराबरी पर पहुंचे शुभमन गिल

शुभमन गिल को तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2023 और इसके बाद सितंबर 2023 में भी इस अवार्ड को जीता था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे बाबर आजम भी अब तक तीन बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीत चुके हैं। उनसे आगे अब और कोई भी बल्लेबाज नहीं है, जिसने ये अवार्ड जीता हो। बाबर आजम ने अप्रेल 2021, मार्च 2022 और इसके बाद सितंबर 2023 में भी इस अवार्ड को अपने नाम किया था। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस और भारत के जसप्रीत बुमराह दो दो बार इस अवार्ड को जीत चुके हैं। इन सभी से अब शुभमन गिल आगे निकल गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2025 से पहले संजू सैमसन का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी के जाने से निराश

वरुण चक्रवर्ती ने इस बार 16 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, ICC Rankings में फिर से दिखाया दबदबा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement