1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: अफ्रीका से सीरीज हार पर आया शुभमन गिल का रिएक्शन, पोस्ट कर लिखा हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे

IND vs SA: अफ्रीका से सीरीज हार पर आया शुभमन गिल का रिएक्शन, पोस्ट कर लिखा हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 27, 2025 08:56 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 08:56 am IST

IND vs SA: भारतीय टीम को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। वहीं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल जो गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले से बाहर थे उन्होंने इस हार पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में जहां टीम इंडिया को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 408 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में घर पर क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद टीम इंडिया की साल भर में ये दूसरी सीरीज है जब क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। वहीं एक तरफ जहां भारतीय टीम को उनके खराब खेल के चलते लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का रिएक्शन भी सामने आया है।

हम एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे

शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव की समस्या के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के बीच में बाहर हो गए थे, वहीं इसके बाद गुवाहाटी टेस्ट में वह स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। अब गिल ने टेस्ट सीरीज में हार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शांत समुद्र आपको रास्ता दिखाना नहीं सिखाता, बल्कि तूफान ही आपको मजबूत बनाता है। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, और मजबूत होंगे। बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम 25 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम को घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो पाई है।

गिल के टी20 सीरीज में वापसी की उम्मीद

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में बाहर होने के बाद गिल को 30 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है, जिसमें उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे। वहीं इसके बाद होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के खिलाफ अभी टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है, जिसमें गिल की वापसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है। टीम इंडिया को अब अपनी अगली टेस्ट सीरीज काफी लंबे अंतराल के बाद खेलनी है।

ये भी पढ़ें

8 महीने के लिए टीम इंडिया को मिली टेस्ट से छुट्टी, साल 2026 में सिर्फ इतने टेस्ट मैच खेलेगा भारत

2 साल पहले किया था संन्यास का ऐलान, स्टार खिलाड़ी ने अब इस टीम का थामा दामन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल