1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: अरे मेरा पसंदीदा जर्नलिस्ट कहां गया? एजबेस्टन में जीत के बाद कप्तान गिल ने ब्रिटिश मीडिया को दिखाया आईना

IND vs ENG: अरे मेरा पसंदीदा जर्नलिस्ट कहां गया? एजबेस्टन में जीत के बाद कप्तान गिल ने ब्रिटिश मीडिया को दिखाया आईना

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 07, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 02:00 pm IST

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल का प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिल्कुल ही अलग अंदाज देखने को मिला, जिसमें वह उस ब्रिटिश जर्नलिस्ट को ढूंढते नजर आए जिन्होंने उन्हें बर्मिंघम में भारतीय टीम के खराब रिकॉर्ड की याद दिलाई थी।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : INDIA TV

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच को 336 रनों से अपने नाम करने के साथ 5 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार के बाद सबसे ज्यादा दबाव नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर था, क्योंकि एजबेस्टन में टीम इंडिया ने इस मैच से पहले एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता था। ऐसे में इस किले के भेदना काफी मुश्किल लग रहा था। हालांकि भारतीय टीम ने युवा कप्तान के नेतृत्व में इस काम को शानदार तरीके से अंजाम दिया की वर्ल्ड क्रिकेट में ये मुकाबला रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वहीं कप्तान शुभमन गिल का जीत के उनके बयान से अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिला जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह ब्रिटिश मीडिया के एक जर्नलिस्ट को भी ढूंढते हुए नजर आए।

मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को यहां नहीं देख पा रहा

एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए कप्तान शुभमन गिल ने अपने उस पसंदीदा ब्रिटिश मीडिया के जर्नलिस्ट को ढूंढा जिन्होंने इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया का मजाक उड़ाने का प्रयास किया था। गिल ने कहा कि मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को यहां देख नहीं पा रहा हूं। कहां है वह, मैं वास्तव में उससे मिलना चाहता हूं। मैंने इस टेस्ट से पहले कह दिया था कि मैं आंकड़ों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करता हूं। हमारे पास एक ऐसी टीम है जो उन्हें हराने की क्षमता रखती है और अगर हम सही दिशा में इस सीरीज में आगे बढ़ेंगे तो सीरीज भी जीतने में कामयाब होंगे।

आखिर क्या था पूरा मामला

दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक एक दिन पहले जब एजबेस्टन में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी तो उस समय ब्रिटिश मीडिया के एक जर्नलिस्ट ने भारतीय टीम के इस मैदान पर रिकॉर्ड को लेकर शुभमन गिल से सवाल किया था, जिसमें उनकी कोशिश मजाक उड़ाने की थी। इसी को लेकर अब गिल ने ऐतिहासिक जीत के जवाब इस तरह का जवाब दिया है। भारतीय टीम को इस सीरीज का अब अगला मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स के मैदान पर खेलना है, जो दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के इन दो प्लेयर्स ने मिलकर चकनाचूर किया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, बन गया कीर्तिमान

टीम इंडिया की जीत से इस खिलाड़ी को मिली संजीवनी, क्या अब मिलेगा आखिरी मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल